आपके घर आतंकियों से हमदर्दी रखने वाले लोग आते थे या नहीं: विश्वास
सीएम केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए विश्वास ने कहा, 'मैं तो ये पूछना चाहता हूं कि आपको तो किसी ने टेररिस्ट नहीं कहा, पर हां मुझे और देश को बताइए कि क्या पिछले चुनाव में आपके घर पर आतंकियों से हमदर्दी रखने वाले लोग बात कराने आते थे कि नहीं?
जब मैंने उस पर आपत्ति उठाई थी तो पंजाब की मीटिंग से मुझे बाहर कर दिया गया था या नहीं। और मैंने एक दिन रंगे हाथों पकड़ी थी घर पर मीटिंग, बाहर एक प्रहरी भी खड़ा था कि नहीं-नहीं अंदर नहीं जाना है, मैंने उसे धक्का दिया, हरियाणा का प्रहरी था वो, मैंने कहा साइड हट।
अंदर जाकर देखा तो वहीं लोग थे, मैंने कहा किनके साथ मिल रहा है, बोला- नहीं नहीं कुछ नहीं, इसका बड़ा फायदा हो रहा है। तो वो ये बताएं, वो ये बताएंगे नहीं, बांकि सब तरह के आरोप प्रत्यारोप करते रहेंगे।'