scriptयोगी आदित्यनाथ के साथ 46 मंत्री लेंगे शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट | list of new ministers yogi adityanath | Patrika News
71 Years 71 Stories

योगी आदित्यनाथ के साथ 46 मंत्री लेंगे शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ केशव मौर्य और दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Mar 19, 2017 / 02:34 pm

Kamlesh Sharma

yogi
 योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। उनके साथ केशव मौर्य और दिनेश शर्मा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। योगी आदित्यनाथ सुबह-सुबह शपथ ग्रहण समारोह स्थल लखनऊ के स्मृतिवन पर पहुंचे और जायजा लिया। 
यूपी में बीजेपी के राष्ट्रीस सचिव और मथुरा से विधायक श्रीकांत शर्मा को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है साथ ही पार्टी के सबसे वरिष्ठ विधायक सुरेश खन्ना भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। बीएसपी छोड़ बीजेपी में आए बृजेश पाठक, हाल ही बीजेपी में शामिल हुईं स्वाति सिंह को भी मंत्री पद दिया जा सकता है।
दोपहर 2:15 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इससे पहले शनिवार को पूरे दिन के नाटकीय घटनाक्रम के बाद शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगी, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
पथ लेने वाले संभावित मंत्री

चेतन चौहान- कैबिनेट मंत्री

लक्ष्मी नारायण चौधरी- कैबिनेट मंत्री

श्रीकांत शर्मा- कैबिनेट मंत्री

एसपी सिंह बघेल- कैबिनेट मंत्री

राजेश अग्रवाल- कैबिनेट मंत्री

धर्मपाल सिंह- कैबिनेट मंत्री
सुरेश खन्ना- कैबिनेट मंत्री

आशुतोष टंडन- कैबिनेट मंत्री

ब्रजेश पाठक- कैबिनेट मंत्री

रीता बहुगुणा जोशी- कैबिनेट मंत्री

मुकुट बिहारी वर्मा- कैबिनेट मंत्री

रमापति शास्त्री- कैबिनेट मंत्री

सतीश महाना- कैबिनेट मंत्री
सत्यदेव पचौरी- कैबिनेट मंत्री

जयप्रकाश सिंह- कैबिनेट मंत्री

स्वामी प्रसाद मौर्य- कैबिनेट मंत्री

सूर्य प्रताप साही- कैबिनेट मंत्री

दारा सिंह चौहान- कैबिनेट मंत्री

राजेंद्र प्रताप सिंह (मोती सिंह)- कैबिनेट मंत्री
सिद्धार्थ नाथ सिंह- कैबिनेट मंत्री

नंदकुमार नंदी- कैबिनेट मंत्री

ओमप्रकाश राजभर- कैबिनेट मंत्री

गुलाबो देवी- राज्य मंत्री

बलदेव ओलख- राज्य मंत्री

अतुल गर्ग- राज्य मंत्री

मोहसिन रज़ा- राज्य मंत्री
अर्चना पांडे- राज्य मंत्री

रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह)- राज्य मंत्री

मन्नू कोरी- राज्य मंत्री

ज्ञानेन्द्र सिंह- राज्य मंत्री

जयप्रकाश निषाद- राज्य मंत्री

गिरिश यादव- राज्य मंत्री

संगीता बलवंत- राज्य मंत्री
नीलकंठ तिवारी- राज्य मंत्री

जयकुमार सिंह जैकी- राज्य मंत्री

सुरेश पासी- राज्य मंत्री

संदीप सिंह- राज्य मंत्री

भूपेंद्र सिंह चौधरी- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

धर्म सिंह सैनी- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
सुरेश राणा- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

महेन्द्र सिंह- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

स्वाति सिंह- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

अनुपमा जायसवाल- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

उपेंद्र तिवारी- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
अनिल राजभर- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

स्वतंत्र देव सिंह- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Home / 71 Years 71 Stories / योगी आदित्यनाथ के साथ 46 मंत्री लेंगे शपथ, यहां देखें पूरी लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो