scriptगुजरात में चुनाव प्रचार पर भाजपा का सिर दर्द बना विवाद, कांग्रेस और AAP भी उबरने के लिए लगा रहे पूरा दम | Lok Sabha elections 2024 BJP Congress and AAP are trying their best in Gujarat | Patrika News
राष्ट्रीय

गुजरात में चुनाव प्रचार पर भाजपा का सिर दर्द बना विवाद, कांग्रेस और AAP भी उबरने के लिए लगा रहे पूरा दम

Lok Sabha Election 2024: गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सिर्फ जीत ही नहीं बल्कि 5 लाख की लीड से सफलता हासिल करने का दावा कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के प्रभारी व राज्य सभा सांसद मुकुल वासनिक ने भी गुजरात का दौरा किया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रह चुके अशोक गहलोत भी दौरा कर चुके हैं। पढ़िए उदय पटेल की विशेष रिपोर्ट…

Apr 10, 2024 / 08:30 am

Shivam Shukla

Lok Sabha Election 2024

गुजरात में लोकसभा की सभी 26 सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। 12 अप्रैल से इसके लिए नामांकन भरे जाने हैं। फिलहाल चुनाव का वह माहौल तो नहीं है, लेकिन फिर भी सुस्ती के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। भाजपा ने जहां सभी 26 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, वहीं कांग्रेस ने अभी तक 20 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी को चार सीटों पर अब भी उम्मीदवार घोषित करने बाकी हैं। इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील लगातार बूथ प्रमुख के सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं।

Home / National News / गुजरात में चुनाव प्रचार पर भाजपा का सिर दर्द बना विवाद, कांग्रेस और AAP भी उबरने के लिए लगा रहे पूरा दम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो