9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi Varanasi Roadshow: भगवा रंग में डूबी काशी, पीएम की झलक पाने को बेताब दिखे लोग, देखें तस्वीरें

PM Modi Varanasi Roadshow:उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार शाम करीब छह बजे पीएम मोदी का रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान पूरी काशी भगवा रंग में डूबी नजर आई। वहीं पीएम मोदी की झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे।

2 min read
Google source verification

पीएम मोदी का रोड शो भगवामय दिख रहा है। चारों तरफ लोग भगवा रंग पहने हुए दिख रहे हैं। काशीवासियों में रोड शो को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 2014 जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।

रोड शो मार्ड पर लोग प्रधानमंत्री की एक झलक देखने के लिए व्याकुल दिखे। घर की छतों और बरामदों से महिलाए, बच्चे और कहीं-कहीं बुजुर्ग भी मोदी की एक झलक पाने के लिए टकटकी लगा हुए हैं। युवा वर्ग जहां है वहीं से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ले रहा है। फेसबुक सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्मों पर रोड शो को लाइव भी किया जा रहा है।

पीएम मोदी के रोड शो को देखने के लिए छोटे- छोटे बच्चे भी सड़क किनारे खड़े हुए दिखे। जो बच्चे बैरिकेडिंग से देख नहीं पा रहे उन्हें परिजनों ने गोद में उठाकर पीएम मोदी के काफिले को दिखाया। इस दौरान बच्चों में भी पीएम मोदी को देखने की ललक दिखी।

पीएम मोदी के रोड शो में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। इस दौरान रोड शो के मार्ग पर जगह-जगह विभिन्न समाज के मंच स्वागत के लिए सजाए गए हैं। हर तरफ शंख और शहनाई गूंज रही है। 

PM Modi Varanasi Roadshow

रंग- बिरंगी लाइटों से सजे घरों के छतों पर पीएम मोदी का रोड शो देखने के लिए महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग खड़े हुए हैं।

पीएम मोदी के रोड शो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। पीएम मोदी का पांच किलोमीटर का रोड शो चार घंटे में तय होगा।