scriptLok Sabha Elections 2024: झारखण्ड में दलबदल के सहारे एक-दूसरे का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश, सीटों पर उलझन | Lok Sabha Elections 2024: Efforts to spoil each other's equation with the help of defection in Jharkhand, confusion on seats | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024: झारखण्ड में दलबदल के सहारे एक-दूसरे का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश, सीटों पर उलझन

Lok Sabha Elections 2024 : झारखण्ड में इंडिया गठबंधन के सामने एनडीए गठबंधन तगड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों में सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारी तय करने को लेकर खींचतान है। पढ़िए प्रियरंजन भारती की विशेष रिपोर्ट…

नई दिल्लीMar 22, 2024 / 10:11 am

Shaitan Prajapat

lok_sabha_elections_jharkhand00_1.jpg

Lok Sabha Elections 2024 देश के कई राज्यों की सियासत परिवारवाद में उलझ गई है। खनिजों के भंडार वाले राज्य झारखंड में भी कुछ ऐसी ही कहानी है। गुरुजी यानी शिबू सोरेन के पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में हैं। इस बीच शिबू सोरेन परिवार को बड़ी बहू सीता सोरेन के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देकर भाजपा में चले जाने से झारखण्ड की सियासत भी गरमा गई है। भाजपा सीता को दुमका सीट से चुनाव लड़वाकर झामुमो की गणित बिगाड़ सकती है। जानकारों का मानना है कि इस बार झारखंड में लोकसभा चुनाव की जंग दिलचस्प होने वाली है।

सूबे में इंडिया गठबंधन के सामने एनडीए गठबंधन तगड़ी चुनौती पेश करने की तैयारी में है। इंडिया गठबंधन में शामिल दलों में सीटों का बंटवारा और उम्मीदवारी तय करने को लेकर खींचतान है। एनडीए गठबंधन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। तीन लोकसभा सीटों को छोड़ भाजपा ने 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर इंडिया गठबंधन के सामने सीधी चुनौती पेश कर दी है। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 में से पांच सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं। राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चुकी है। नेताओं का दल बदलना और दलों का सीटों के बंटवारे में उलझना, हर दिन अखबारों की सुर्खियां बटोर रहा है।

कांग्रेस सांसद भाजपा में

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से अभी 12 सीटों पर भाजपा और उसके सहयोगी दल आजसू पार्टी का कब्जा है। इंडिया गठबंधन के पास पिछले चुनाव में सिर्फ दो सीटें थीं – राजमहल (साहिबगंज) झामुमो के पास और पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस के पास। पश्चिमी सिंहभूम की कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई हैं।

सीटों पर उलझन

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग और उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर अभी तक तस्वीर साफ नहीं है। झामुमो के पांच और कांग्रेस के सात सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सीट शेयरिंग की बात चल रही है। राजद और भाकपा माले के हिस्से में एक-एक सीट जा सकती है। राजद इससे संतुष्ट नहीं है। राजद पलामू और चतरा सीट से उम्मीदवार उतार सकता है। अभी इंडिया गठबंधन की सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

भाजपा विधायक कांग्रेस में

झारखंड में कांग्रेस ने भाजपा के मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल को अपने खेमे में लाकर उसे तगड़ा झटका दिया है। पटेल कुर्मी जाति के प्रभावी नेता हैं। इस बार कांग्रेस उन्हें हजारीबाग लोकसभा सीट से मैदान में उतार सकती है।

Home / National News / Lok Sabha Elections 2024: झारखण्ड में दलबदल के सहारे एक-दूसरे का समीकरण बिगाड़ने की कोशिश, सीटों पर उलझन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो