राष्ट्रीय

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले FCI पांच राज्यों में खरीदेगा PM Modi के तस्वीर वाला 15 करोड़ का बैग, जानिए कहां होगा इनका उपयोग ?

Lok Sabha Election 2024: केंद्र सरकार (Modi Government) 5 राज्यों में 15 करोड़ रुपए की लागत से PM Modi झोले खरीदने जा रही है। इन झोलों का उपयोग PMGKAY में किया जाएगा। सबसे अधिक खर्च राजस्थान (Rajasthan) करने जा रहा है।

Mar 02, 2024 / 11:38 am

Anand Mani Tripathi

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केंद्र सरकार 5 राज्यों में 15 करोड़ रुपए की लागत से झोले खरीदने जा रही है। इन झोलों का उपयोग प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) में किया जाएगा। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने खरीद के लिए राजस्थान, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय क्षेत्रीय कार्यालयों में टेंडर निकाले गए हैं। गौरतलब है कि PMGKAY के तहत देश के 81.35 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त अनाज वितरित किया जाता है। इस योजना में हर साल 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिल रहा है।

 


राजस्थान में सबसे ज्यादा खर्च सूचना के अधिकार (RTI) कानून के तहत आई जानकारी में झोले पर सबसे अधिक खर्च राजस्थान करने जा रहा है। यहां 10-10 किलोग्राम के 1.07 करोड़ बैग का टेंडर निकाला गया है। बैग की खरीद पर कुल 13.29 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मिजोरम में 12.5 रुपए प्रति बैग से 4.22 लाख की लागत के झोले खरीदे जाएंगे जबकि मेघालय में 14.3 रुपए प्रति बैग की दर से 1.75 लाख रूपये, त्रिपुरा में 14.3 रुपए प्रति बैग की दर से 5.98 लाख के और सिक्किम में 14.3 रुपए प्रति बैग के हिसाब से 98 हजार बैग की खरीद की जाएगी।

 

 


लोकसभा चुनाव से पहले यह टेंडर जारी हो गया है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने अपने सभी 26 क्षेत्रीय कार्यालयों को मोदी की तस्वीर वाले थैले खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। भारतीय खाद्य निगम (FCI) के इस बैग पर अब तक कोई तस्वीर नहीं होती थी।

यह भी पढ़ें

टाइमर लगाकर किया गया IED रामेश्वरम कैफे में विस्फोट

Hindi News / National News / Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले FCI पांच राज्यों में खरीदेगा PM Modi के तस्वीर वाला 15 करोड़ का बैग, जानिए कहां होगा इनका उपयोग ?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.