scriptLok sabha Elections 2024: अबकी बार किसकी सरकार! PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कर रहे दनादन दौरे, भाजपा, कांग्रेस से लेकर किसकी कितनी तैयारी? | Loksabha Election 2024 announce today how much prepared bjp, congress | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok sabha Elections 2024: अबकी बार किसकी सरकार! PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कर रहे दनादन दौरे, भाजपा, कांग्रेस से लेकर किसकी कितनी तैयारी?

Lok Sabha Chunav 2024: भाजपा ने अबतक अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की जिसमें पार्टी 195 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी दो सूची जारी की जिसमें कुल 82 उम्मीदवारों की घोषणा की जा चुकी है। आइए जानते हैं किस पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए क्या तैयारियां कर रखी हैं? पढ़िए जग्गो सिंह की विशेष रिपोर्ट…
 

नई दिल्लीMar 16, 2024 / 01:10 pm

स्वतंत्र मिश्र

photo_6316341178408221309_y.jpg

NDA vs INDIA in Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज गई है। केन्द्र में सत्ता पर काबिज होने के लिए एनडीए और ‘इंडिया’ गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों गठबंधनों में कई नए दल जुड़े हैं तो कई दलों ने पाला बदल लिया है। नम्बर 2023 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद से ही दोनों गठबंधनों ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया था। पिछले एक माह से एनडीए के प्रचार अभियान ने रफ्तार पकड़ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कई राज्यों में कार्यक्रम और सभाएं कर चुके हैं। इनमें करोड़ों की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए गए। इसके साथ ही भाजपा ने दो सूची में 267 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा की ओर से जगह-जगह कमल कार्यालय खोले जा रहे हैं। ये कार्यालय चुनाव कार्यालय के रूप कार्य करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी अपने 82 कैंडिडेट्स की दो सूची जारी कर दी है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं, वहां भी तैयारी अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। वे कई राज्यों का दौरा कर चुके हैं।

पीएम मोदी लगातार कर रहे राज्यों का दौरा

पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले अब तक 20 राज्यों का दौरा कर लिया है। उन्होंने वर्ष 2024 की 16 तारीख तक करीब 47 दौरे कर लिए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 5-5, गुजरात और केरल 4-4, राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में 3-3 दौरे किए हैं। इस दौरान उन्होंने कई लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रमों में भाग लेते हुए जन सभाओं को संबोधित किया। मोदी ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, नॉर्थ ईस्ट और जम्मू-कश्मीर के दौरे किए।

pm_narendra_modi_1.jpg

राहुल गांधी ने भी किए राज्यों के दनादन दौरे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पिछले एक माह से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात से गुजरते हुए मुंबई में समाप्त होगी।

rahul_gandhi.jpg
‘INDIA’ गठबंधन की सीट शेयरिंग

-उत्तरप्रदेश: सपा ने 17 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी।

-दिल्ली: 4 सीटों पर आप और 3 सीटों पर कांग्रेस।

-हरियाणा: 10 पर कांग्रेस और 1 आप लड़ेगी।

-चंडीगढ़: यहां 1 सीट है, इस पर आप लड़ेगी।

-गुजरात: 24 पर कांग्रेस और 2 पर आप लड़ेगी।

-गोवा की 2 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी।

-पंजाब:13 सीटों पर आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ेगी।

-मध्यप्रदेश: 28 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट पर सपा लड़ेगी।

NDA शीट शेयरिंग
-बिहार में भाजपा , जेडीयू, हम, लोजपा (रामविलास), रालोसपा।

-बिहार में भाजपा 20 से 22 सीटों पर और जेडीयू 12 से 14 सीटों पर लड़ सकती है।

-बिहारी में एलजेपी को चार सीटें मिल सकती हैं। एक सीट जीतन राम मांझी की पार्टी हम को दी जा सकती है।

–यूपी में आरएलडी, राष्ट्रीय लोकदल समता पार्टी, अपना दल (सोनीलाल), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (ओम प्रकाश राजभर) से शीट शेयरिंग।

किस गठबंधन में कौन-कौन से दल

एनडीए: भाजपा, आरएलडी, जेडीयू, शिवसेना सिंधे गुट, लोकजनशक्ति पार्टी, अपना दल एस, एनपीपी, जनता दल सेक्यूलर, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस, पाट्टाली मक्कल कांची, रिपब्लिकन पार्टी ऑफइंडिया, ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन,राष्ट्रीय समाज पक्ष,नागा पीपुल्स फ्रंट, नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी।

‘इंडिया’ गठबंधन: कांग्रेस, आरजेडी, सपा, डीएमके, आम आदमी पार्टी, जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पंवार की एनसीपी, जेएमएम, केरला कांग्रेस, सीपीआईएमएल, एमडीएमके, आरएसपी।

एनडीए का मजबूत पक्ष

– एनडीए के पास प्रधानमंत्री पद के मजबूत और लोकप्रिय उम्मीदवार

– राममंदिर का मुद्दे का देशव्यापी असर, भाजपा को फायदा होना तय पिछले 10 साल में सरकार के कामकाज का अच्छा आधार

– गठबंधन में जेडीयू, आरएलडी सहित कई नए सहयोगी जुड़े

एनडीए का कमजोर पक्ष

– मोदी पर अत्यधिक निर्भरता

– जीत का अति आत्मविश्वासअल्पसंख्यकों से दूरी बरकरार

– कई प्रत्याशियों के विरुद्ध जनता की नाराजगी
इंडिया गठबंधन का मजबूत पक्ष

-कई राज्यों में सहयोगी दलों से अच्छा तालमेल

-राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कार्यकर्ता सक्रिय हुए

-कई राज्यों में परंपरागत वोट बैंक बरकार

-खोने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है

इंडिया गठबंधन का कमजोर पक्ष

-कई पुराने साथी गठबंधन से दूर हो गए

-तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में हुई हार से कार्यकर्ताओं में निराशा

-कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में चले गए

-पार्टी में बिखराब और चुनाव की तैयारियां करने में देरी

चुनाव पूर्व सर्वे के अनुमान

इंडिया टीवी-सीएनएक्स सर्वे

-एनडीए गठबंधन को 378 सीटें

-इंडी अलायंस को 98 सीटें

-बीजेपी के खाते में 335 सीटें

-कांग्रेस को 37 सीटें

इंडिया टूडे और सी वोटमूड ऑफ नेशंस सर्वे

-एनडीए: 335

-इंडिया ब्लॉक:166

-भाजपा अकेले: 304

-कांग्रेस: 71

-अन्य:168

लोकसभा सीटों की संख्या: 542

-सामान्य: 411

-एससी: 84

-एसटी: 47

लोकसभा चुनाव 2019 में किसकी कितनी सीटें

एनडीए: 352

-भाजपा: 303

-शिवसेना: 18

-जनता दल यूनाइटेड: 16

-लोकजनशक्ति पार्टी:6

-शिरोमणि अकाली दल:2

-अपना दल:2

-एआइडीएमके:1

यूपीए:92

– कांग्रेस:52

-डीएमके:23

-एनसीपी:5

-आइयूएमएल:3

-जेकेएनसी:3

-जेडीएस:1

-अन्य:98

-टीएमसी:22

-सपा:5

-बीजू जनता दल:12

-वाइएसआरसीपी:22

-बसपा: 10

-आप:1

-टीआरएस:9
निर्दलीय:3

वोट शेेयर राष्ट्रीय दल

-ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस: 4.11

-बहुजन समाज पार्टी: 3.67

-भारतीय जनता पार्टी: 37.76

-कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया: 0.59

-कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया माक्र्सवादी: 1.77

-इंडियन नेशनल कांग्रेस: 19.7

-नेशनल कांग्रेस पार्टी: 1.4

वोट शेेयर क्षेत्रीय दल

-आम आदमी पार्टी: 11.63

-एडीएमके: 18.72

-एआइएमआइएम: 2.8

-एआइयूडीएफ:7.87

-एजेएसयूपी:4.39

-बीजू जनता दल: 43.32

-डीएमके:33.18

-इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग: 5.48

-जनता दल सेक्यूलर:9.74

-जनता दल यूनाइटेड: 22.26

-जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस: 7.94

-झारखंड मुक्ति मोर्चा:11.66

-केरला कांग्रेस (एम):2.08

-लोक जनशक्ति पार्टी:8.02

-मिजो नेशनल फ्रंट:45.12

-नेशनल पीपुल्स पार्टी: एनपीइपी: 8.81

-नागा पीपुल्स फ्रंट:22.55

-आरएसपी:0.92शिरोमणि

-अकाली दल:27.76

-शिवसेना महाराष्ट्र: 23.5

-सिक्कम क्रांतिकारी मोर्चा: 47.76

-समाजवादी पार्टी: 18.11

-तेलगू देशम: 40.19

-टीआरएस: 41.71

-वाइएसआरसीपी: 49.89

-एनडीपीपी:49.84

Home / National News / Lok sabha Elections 2024: अबकी बार किसकी सरकार! PM मोदी से लेकर राहुल गांधी तक कर रहे दनादन दौरे, भाजपा, कांग्रेस से लेकर किसकी कितनी तैयारी?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो