scriptMaharashtra's only Congress MP Balu Bhau Dhanorkar passed away LS President Om Birla saddened | महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन, स्पीकर ओम बिरला ने शोक जताया | Patrika News

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन, स्पीकर ओम बिरला ने शोक जताया

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2023 11:43:32 am

Breaking News महाराष्ट्र के एकमात्र कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर नहीं रहे। वह आंतों की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बालूभाऊ धानोरकर की मृत्यु पर दुख प्रकट किया। चार दिन पहले उनके पिता की मौत निधन हो गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वो अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं जा सके।

mp_balu_bhau_dhanorkar.jpg
कांग्रेस सांसद बालू धानोरकर
MP Balu Dhanorkar Death महाराष्ट्र से कांग्रेस के च्ंद्रपुर से एकमात्र लोकसभा सदस्य बालूभाऊ धानोरकर (48 वर्ष) का मंगलवार सुबह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। आंतों में दिक्कत के उनकी मौत हुई है। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धनोरकर और दो बेटे हैं। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए उन्हें पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया था। धानोरकर का पार्थिव शरीर दिल्ली से नागपुर होते हुए दोपहर 1.30 बजे वरोरा उनके आवास ले जाया जाएगा। 31 मई की सुबह 10 बजे तक उनके निवास में अंतिम दर्शन किए जाएंगे। फिर सुबह 11 बजे वाणी-वरोरा बाईपास मार्ग स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.