scriptFree Ration Scheme: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों को तीन महीने और मिलेगा मुफ्त अनाज | Modi cabinet apporved Free Ration Scheme for more Three Months | Patrika News
राष्ट्रीय

Free Ration Scheme: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों को तीन महीने और मिलेगा मुफ्त अनाज

Free Ration Scheme: कोरोना काल में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को केंद्र सरकार ने तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया है। आज कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस फैसले से देश के 80 करोड़ लोगों को अगले तीन महीने तक मुफ्त अनाज मिलेगा।

नई दिल्लीSep 28, 2022 / 03:44 pm

Prabhanshu Ranjan

free_ration_scheme.jpg

Modi cabinet apporved Free Ration Scheme for more Three Months

Free Ration Scheme: नरेंद्र मोदी सरकार ने त्योहारी सीजन को देखते हुए गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले तीन महीने तक जारी रखने का फैसला लिया है। इस फैसले का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिलेगा। इस बात की जानकारी आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉफ्रेंस में दी। पीसी ने अनुराग ठाकुर ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए गरीब कल्याण अन्न योजना को तीन महीने तक जारी रखने का फैसला लिया गया है। अब लोगों को दिसंबर 2022 तक हर महीने फ्री अनाज मिलता रहेगा।

केंद्र सरकार का यह फैसला देश के 80 करोड़ लोगों के बड़ी खुशखबरी है। मालूम हो कि कोरोना काल में सरकार ने देश के 80 करोड़ गरीब लोगों के लिए फ्री राशन योजना की शुरुआत की थी। जिसे कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी तीन-तीन माह कर बढ़ाया जा रहा है। इस स्कीम के तहत देश के 80 करोड़ गरीबों को हर माह गेहूं और चावल मुफ्त में मिलता है।

https://twitter.com/hashtag/Cabinet?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

कैबिनेट मीटिंग के बाद आयोजित पीसी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खाद्य मंत्रालय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था जिसमें इस योजना को 3 महीने का विस्तार किए जाने की बात कही गई थी। मालुम हो कि इस योजना को चलाने के लिए सरकार को हर साल 18 बिलियन डॉलर खर्च करना पड़ता है।

उल्लेखनीय हो कि गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत हर व्यक्ति को 5 किलो गेहूं या चावल और एक किलो साबुत चना मुफ्त में दिया जाता है। ये राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पहले से उपलब्ध कराए गए सब्सिडी वाले राशन के अतिरिक्त है। यह योजना कोरोना काल में शुरू की गई थी।

इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है। इसके अलावा तीन रेलवे स्टेशनों के रिनोवेशन की भी जानकारी दी। नई दिल्ली, अहमदाबाद और छत्रपति शिवाजी टर्मिनस- इन तीनों स्टेशनों के पुनर्विकास पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Home / National News / Free Ration Scheme: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों को तीन महीने और मिलेगा मुफ्त अनाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो