29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Free Ration Scheme: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी! सितंबर में भी फ्री मिलेगा गेहूं-चावल

Free Ration Scheme : राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खबर है। सरकार द्वारा लाभार्थियों को 30 सितंबर तक फ्री राशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गेंहू, चावल, चना सभी का वितरण किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Sep 2022, 11:17 AM IST

Free Ration Scheme

Free Ration Scheme

Free Ration Scheme: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए हर महीने गरीब लोगों को मुफ्त में राशन दिया जाता है। कोरोना काल में मोदी सरकार ने गरीबों की मदद के लिए मुफ्त राशन बांटा। वहीं, कोई भी गरीब भूखा न सोए, इसलिए उन्हें सस्ते दाम पर राशन दिया जाता है। अगर आप भी सरकार की तरफ से मिलने वाले मुफ्त राशन का लाभ उठाते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। सरकार द्वारा लाभार्थियों को 30 सितंबर तक फ्री राशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों को राशन योजना के लिए तय की गई राशि का भुगतान करना होगा। पहले अगस्त की फ्री राशन दिए जाने की बात कही जा रही थी।


अब लाभार्थी 30 सितंबर तक फ्री राशन का फायदा उठा सकते है। यानि लाभार्थियों को सितंबर महीने तक राशन के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा। हालांकि सितंबर महीने के बाद सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क के तहत ही राशन योजना का लाभ हितग्राही ले सकेंगे। बता दें कि पहले खबर आई थी कि सरकारी राशन की सुविधा को अगस्त महीने में ही बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने इन खबरों को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- टेक होम राशन गड़बड़ी : आंगनबाड़ी में जो पंजीकृत नहीं उनके नाम से भी बांटा राशन


सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन को उचित दर विक्रेता दुकान से लिया जा सकता है। पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाइल ओटीपी के माध्यम से वितरण उपलब्ध कराया जाता है। कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- अब राशन दुकानों पर सिर्फ 2 रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा


कार्डधारकों में वितरित की जाने वाली आवश्यक वस्तुओं की मात्रा का विवरण इस प्रकार है।
अन्त्योदय राशनकार्ड धारक को
- गेहूं 14 किग्रा प्रति कार्ड, 2 रुपए प्रति किग्रा
- चावल 21 किग्रा प्रति कार्ड 3 रुपए प्रति किग्रा
- साबुत चना 1 किग्रा निःशुल्क
- नमक 1 किग्रा निःशुल्क
- रिफाईण्ड 1 किग्रा निःशुल्क

पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक को
- गेहूं 2 किग्रा प्रति यूनिट 2 रू प्रति किग्रा
- चावल 3 रू प्रति किग्रा प्रति यूनिट
- साबुत चना 1 किग्रा निःशुल्क
- नमक 01 किग्रा निःशुल्क
- रिफाईड 01 किग्रा निःशुल्क