scriptअब रक्षा राज्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 50000 जवानों की कमी से जूझ रही है भारतीय सेना | modi govt says armed forces facing shortage of 50000 personnel | Patrika News
राष्ट्रीय

अब रक्षा राज्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 50000 जवानों की कमी से जूझ रही है भारतीय सेना

रक्षा राज्यमंत्री लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना में 25,472 संयुक्त कमान अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारियों की कमी है।

Jul 28, 2017 / 10:59 pm

पुनीत कुमार

देश के रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सेना से जुड़ी गंभीर मसला उठाया। शुक्रवार को उन्होंने लोकसभा में कहा कि सेना की तीनों शाखाओं में लगभग 50,000 सैनिकों की कमी है। साथ ही कहा कि सेना एयरमैन, जेसीओ और नाविकों की कमी से जूझ रही है। 
रक्षा राज्यमंत्री लोकसभा में कहा कि भारतीय सेना में 25,472 संयुक्त कमान अधिकारियों और अन्य रैंक के अधिकारियों की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा कमी सेना की कुल क्षमता का बहुत कम है। तो वहीं बताया कि भारतीय सेना में लगभग 14 लाख सक्रिय जवान हैं।
उन्होंने कहा कि वायुसेना में 13,383 वायुसैनिकों की कमी है, जबकि नौसेना में 13,785 नौसैनिकों की और आवश्यकता है। जबिक थल में संयुक्त कमान अधिकारियों और दूसरे पोस्ट के अधिकारियों की कमी है। 

रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने कहा कि सरकार ने सुरक्षा जवानों की कमी घटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें प्रशिक्षण क्षमता में वृद्धि, निरंतर छवि निर्माण, स्कूलों में प्रेरक व्याख्यान, करियर संबंधी मेले और प्रदर्शनियों में भागीदारी और सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण करियर का फायदा उठाने के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान शामिल हैं।

Home / National News / अब रक्षा राज्य मंत्री का बड़ा बयान, कहा- 50000 जवानों की कमी से जूझ रही है भारतीय सेना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो