scriptPM Modi’s swearing-in ceremony: नौ जून शाम 7.15 बजे तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे मोदी | Modi will take oath as PM for the third time on 9 June at 7.15 pm | Patrika News
राष्ट्रीय

PM Modi’s swearing-in ceremony: नौ जून शाम 7.15 बजे तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे मोदी

PM Modi’s swearing-in ceremony on June 9 : नौ जून ( रविवार) को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारी तेज हो गईं हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी दूसरे नेता हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रेकॉर्ड बनाएंगे। दुनिया में लगातार तीसरी बार शासनाध्यक्ष बनने वाले मोदी 10वें नेता होंगे।

नई दिल्लीJun 08, 2024 / 06:04 am

Anand Mani Tripathi

PM Modi’s swearing-in ceremony on June 9 : पुराने संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में शुक्रवार को एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार नेता चुना गया। दो प्रमुख सहयोगियों नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के पिछले 10 साल के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए अगले पांच साल के दौरान भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया। बैठक के बाद एनडीए नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। नौ जून ( रविवार) को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन परिसर में नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन में तैयारी तेज हो गईं हैं। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद मोदी दूसरे नेता हैं, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का रेकॉर्ड बनाएंगे। दुनिया में लगातार तीसरी बार शासनाध्यक्ष बनने वाले मोदी 10वें नेता होंगे।

शास्त्री ने भी 9 जून को ली थी शपथ

साठ साल पहले लाल बहादुर शास्त्री ने भी 9 जून 1964 को देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। नौ जून को ही आदिवासियों में भगवान के रूप में पूजे जाने वाले बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि भी है।
राजनाथ के प्रस्ताव पर शाह-गडकरी का अनुमोदन
पुराने संसद भवन (संविधान सभा) के सेंट्रल हॉल में 11.30 बजे से शुरू हुई बैठक में एनडीए के सभी दलों के शीर्ष नेता, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कुल 293 नवनिर्वाचित सांसद जुटे। थोड़ी देर बाद पीएम मोदी बैठक में पहुंचे तो सभी ने खड़े होकर अबकी बार-एनडीए सरकार के नारे लगाते हुए स्वागत किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत भाषण किया तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को संसदीय दल के नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा। गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए कहा कि उनसे बेहतर नेता इस पद के लिए कोई हो नहीं सकता। इस दौरान पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। एनडीए के नेताओं ने मोदी को माला पहनाकर स्वागत भी किया। इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का पत्र सौंपा।
जयंत को नहीं मिली मंच पर जगह
एनडीए संसदीय दल की बैठक में रालोद नेता जयंत चौधरी को छोड़कर अन्य सभी सहयोगियों को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर जगह मिली। पीएम मोदी के साथ बाईं तरफ चंद्रबाबू नायडू, फिर नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, अनुप्रिया पटेल बैठे थे। दाईं तरफ जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, एचडी कुमारस्वामी, अजित पवार और पवन कल्याण को स्थान मिला।
नीतीश बोले, हम चाहते हैं आज ही लें शपथ
नीतीश कुमार की बातों पर खूब ठहाके लगे। उन्होंने पीएम मोदी की तरफ देखते हुए कहा कि ‘हम तो चाहते थे कि आप आज ही शपथ ले लें, लेकिन आप इतवार को करने वाले हैं। आपको जब इच्छा हो शपथ लें। इससे देश को बहुत लाभ है।’
नायडू ने कहा, मोदी की सभाओं से जीते चुनाव
टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीएम मोदी की सभाओं ने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बड़ा अंतर पैदा किया। उन्होंने कहा- मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि तीन महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया। दिन-रात उन्होंने प्रचार किया।
आडवाणी-जोशी से लिया आशीर्वाद
एनडीए संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने पार्टी के वरिष्ठतम नेता और अपने मार्गदर्शक लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के घर जाकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी उनके घर जाकर शिष्टाचार भेंट की।
लगातार तीन बार चुने गए शासनाध्यक्ष
नाम —————- —– देश ————— —-कार्यकाल

  1. जवाहर लाल नेहरू ——–भारत—————- 1947- 1964
  2. मार्ग्रेट थैचर —————यूके——————1979 – 1990
  3. रॉबर्ट मेन्जीस ———– ऑस्ट्रेलिया —————1966 – 1972
  4. जॉन फिलिप की ——-न्यजीलैंड —————2008 – 2016
  5. हेलेन क्लार्क ———– न्यूजीलैंड —————1999 – 2008
  6. ली कुआन यू ———सिंगापुर ——————1959 – 1990
  7. नरेंन्द्र मोदी ———भारत ———————-2014 – अभी तक
  8. एन्जेला मार्केल ——जर्मनी ———————-2005 – 2021
  9. फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट —– अमरीका ————- 1932 – 1944
  10. हेल्मुट कोहल ————–जर्मनी —————1976 – 1990
…………………………………..

Hindi News/ National News / PM Modi’s swearing-in ceremony: नौ जून शाम 7.15 बजे तीसरी बार PM पद की शपथ लेंगे मोदी

ट्रेंडिंग वीडियो