scriptMonsoon ने फिर दी गुड न्यूज, 2 दिन पहले पहुंचा मुंबई, UP में भयंकर लू का अलर्ट, आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश | Monsoon 2024 Mumbai rain rajasthan delhi up mp bihar rain update heatwave alert | Patrika News
राष्ट्रीय

Monsoon ने फिर दी गुड न्यूज, 2 दिन पहले पहुंचा मुंबई, UP में भयंकर लू का अलर्ट, आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

Monsoon Update: दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon) शुरुआत से लेकर अब तक लगातार खुशखबरी देता नजर आ रहा है। मुंबई में समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। वहीं IMD ने जानकारी दी कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और UP, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में में हीटवेव (Heatwave) की स्थिति बन सकती है।

नई दिल्लीJun 10, 2024 / 08:22 am

Akash Sharma

monsoon update 2024
Monsoon Update: दक्षिण पश्चिम मॉनसून (Monsoon) शुरुआत से लेकर अब तक लगातार खुशखबरी देता नजर आ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में समय से दो दिन पहले ही दस्तक दे दी है। इसके चलते महाराष्ट्र के कई इलाके मूसलाधार बारिश का सामना कर रहे हैं। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर पश्चिम भारत में 9 जून से हीटवेव (Heatwave) का एक और दौर शुरू होने की आशंका जता दी है।

मुंबई में मॉनसून की जोरदार एंट्री (Mumbai Rain Biparjoy Cyclone)


महाराष्ट्र तट पर अनुकूल परिस्थितियों के कारण दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य समय से 2 दिन पहले रविवार को मुंबई पहुंच गया। IMD अधिकारी ने बताया कि यह आमतौर पर 11 जून तक आ जाता है, लेकिन पिछले साल अरब सागर के ऊपर बिपरजॉय चक्रवात (Biparjoy Cyclone) के कारण यह 24 जून को आया था। खास बात है कि साल 2021 और 2018 में मॉनसून के 9 जून को आगमन का ऐलान किया गया था। मॉनसून की अगली एंट्री बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा में हो सकती है।

इन राज्यों में फिर आ रही हीटवेव (Heatwave Alert)


IMD ने जानकारी दी कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। साथ ही उत्तर पश्चिम भारत में 9 जून से हीटवेव का नया दौर शुरू होने जा रहा है। 13 जून तक  राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। साथ ही ऐसा मौसम हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली में 11 से 13 जून और ओडिशा में 11 और 12 जून को हो सकता है। UP के कुछ हिस्सों में आज भयंकर लू चल सकती है।

आज कहां होगी जोरदार बारिश


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजस्थान के पश्चिम और पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों के अलावा कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल में बारिश के असार हैं। इसके साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य पर्देश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश हो सकती है।

Hindi News/ National News / Monsoon ने फिर दी गुड न्यूज, 2 दिन पहले पहुंचा मुंबई, UP में भयंकर लू का अलर्ट, आज इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो