सोबिया ने कहा कि आखिरकार थक-हार उसने अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया. उसने कोर्ट में तलाक की अर्जी भी लगा दी थी और इसकी सूचना अपने मां-बाप को दी। बस फिर क्या था बाप सैयद मुस्तफा शाह को ये बात जैसे ही पता चली उसका खून खौल गया और अपने भाई यानी महिला के चाचा सैयद कुर्बान शाह और दूसरे साथियों एहसान शाह, शाह नवाज और मुश्ताक शाह के साथ मिलकर बेटी को बेरहमी से मारा-पीटा, गुस्से से लाल रहे आरोपी पिता और चाचा कुल्हाड़ी से लैस थे। जिससे उन्होंने महिला के पैरों पर वार कर दिए। जिससे महिला के दोनों पैर कट गए। पीड़ित महिला सोबिया को खून से लथपथ छोड़कर उसके पिता और चाचा अपने साथियों के साथ फरार हो गए।