तुर्किये के अंताल्या में चल रहे कॉप 31 जलवायु सम्मेलन में यूनेस्को और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ने एक नई रिपोर्ट पेश की है। 'कैन वी ट्रस्ट एआइ ऑन क्लाइमेट?' नामक रिपोर्ट के अनुसार, एआइ चैटबॉट्स शुरुआत में जलवायु परिवर्तन के सही तथ्य बताते हैं, लेकिन जब यूजर उनसे असहमति जताता है, तो वे तुरंत अपनी बात बदल लेते हैं। एआइ चैटबॉट्स की यह प्रवृत्ति चापलूसी को दर्शाती है। एआइ मॉडल को इस तरह से ट्रेन किया जाता है कि वे यूजर के साथ विनम्र रहें और उनकी हां में हां मिलाएं। परीक्षण में पाया गया कि 10 में से 8 बार एआइ ने यूजर के जरा सा विरोध करने पर ही वैज्ञानिक सच को छोड़ दिया और गलत बातों पर सहमति जता दी।