17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी MQ-1 ड्रोन, जंग बढ़ने का मंडरा रहा खतरा

Iran-US Conflict: ईरान ने अमेरिका को एक और झटका दिया है। केशम आइलैंड के पास ईरानी सेना ने अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 17 Nov 2026, 6:10 PM IST

Iranian missile attack

ईरान का मिसाइल अटैक (Photo - ANI)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) ने एक बार फिर एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इस वजह से दोनों देशों के बीच पहले से ही चल रहा तनाव और बढ़ गया है। जंग बढ़ने का खतरा भी मंडरा रहा है। वहीँ अभी तक दोनों देश एक-दूसरे की शर्तों पर भी सहमत नहीं हुए हैं। दोनों देशों की तरफ से लगातार एक-दूसरे को चेतावनियाँ दी जा रही हैं। इसी बीच अब ईरान ने अमेरिका को एक और झटका दे दिया है।

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन

ईरान की आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) ने बताया कि उसकी सेना की एयरोस्पेस फोर्स के सैनिकों ने अमेरिकी सेना के एक MQ-1 ड्रोन को मार गिराया है। एयरोस्पेस फोर्स के सैनिकों ने केशम आइलैंड (Qeshm Island) के पास इस अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया। इसके लिए एक नए एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए सटीक और प्रभावी हमला किया गया और MQ-1 ड्रोन को तबाह कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अमेरिका का यह ड्रोन केशम आइलैंड के पास जासूसी कर रहा था।

कितनी है इस ड्रोन की कीमत?

MQ-1 ड्रोन को 2018 में ही अमेरिकी सेना ने सेवानिवृत कर दिया था। इस ड्रोन कीमत की बात करें, तो उस समय एक अकेले ड्रोन की अनुमानित लागत करीब 4-5 मिलियन डॉलर थी। पूरे सिस्टम (चार एयरक्राफ्ट्स, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन और सैटेलाइट लिंक) की लागत लगभग 20 मिलियन डॉलर थी।

क्या फिर बढ़ेगी जंग?

ईरान और अमेरिका के बीच हमलों का सिलसिला फिर से शुरू होने के कारण जंग फिर से बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। कुछ दिन पहले अमेरिकी सेना ने जहाँ केशम आइलैंड पर सीमित हमलों को अंजाम दिया, तो वहीँ ईरानी सेना ने भी कुछ मौकों पर बहरीन में अमेरिकी रडार को निशाना बनाया। होर्मुज स्ट्रेट में बिछाई गई समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराकर तेल के जहाजों में धमाकों और फिर आग लगने की घटनाएं रोज़ देखने को मिल रही हैं। दोनों देश एक-दूसरे की शर्तें नहीं मान रहे हैं और जुबानी जंग भी जारी है। सीधी बातचीत नहीं हो रही है, लेकिन मध्यस्थ पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जल्द से जल्द इस युद्ध का स्थायी अंत हो जाए।