17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हम भी ठीक हैं’: क्वाड समिट के मंच से ट्रंप ने मोदी और ताकाइची को बताया ‘सख्त इंसान’

क्वाड के मंच से डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को 'बहुत सख्त इंसान' बताया और कहा कि जापानी पीएम ताकाइची शायद उनसे भी ज्यादा सख्त हों। बोले- ये सब मेरे दोस्त हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 17 Nov 2026, 5:02 PM IST

Quad summit Manila

Quad summit Manila : (File Photo/X@PMOIndia)

Quad Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को मनीला में होने वाले 'क्वाड' (Quad) नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले, अपने साथी क्वाड नेताओं को 'असाधारण लोग' और करीबी दोस्त बताया। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की उनके मजबूत इरादों के लिए तारीफ की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, पीएम मोदी बहुत सख्त इंसान हैं, और हो सकता है कि वे जापानी पीएम सनाए ताकाइची उनसे भी ज्यादा सख्त हों। हम भी ठीक हैं, इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। शुरुआत से ही। मैं काफी लंबे समय से इन तीनों के साथ जुड़ा रहा हू।, और ये सभी बहुत शानदार लोग हैं। ये मेरे दोस्त हैं। इससे काफी मदद मिलती है। वैसे, वे बहुत सख्त इंसान हैं, और हो सकता है कि वे जापानी पीएम उनसे भी ज्यादा सख्त हों। हम भी ठीक हैं।

2024 के बाद पहली बार आमने-सामने

मनीला में हो रहा यह आयोजन 2024 के बाद क्वाड नेताओं का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन है। यह 49वें आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन के दौरान हो रहा है, जहां हिंद-प्रशांत क्षेत्र के ये चार देश क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक मजबूती के मामले में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर ध्यान दे रहे हैं। ट्रम्प ने इन चार देशों के समूह के बीच 'संयुक्त आपूर्ति श्रृंखला' (joint supply-chain) को लेकर हो रही प्रगति पर जोर दिया।

एनवीडिया के फैसले का किया स्वागत

अमेरिकी राष्ट्रपति ने 'नेशनल सिक्योरिटी एंड एक्सपोर्ट कंट्रोल ओवरसाइट कमिटी' (राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण निगरानी समिति) बनाने के एनवीडिया (Nvidia) के फैसले का भी स्वागत किया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस कदम को लेकर उनकी चिप बनाने वाली कंपनी (एनवीडिया) से कोई बातचीत हुई है, तो ट्रंप ने जवाब दिया, हां। यह एक अच्छा विचार है। यह एक बेहतरीन कंपनी है, और उनका यह विचार भी बहुत बढ़िया है।

चीन में होने वाली अहम कूटनीतिक मुलाकातों के बीच, ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक अलग द्विपक्षीय बैठक की संभावना भी खुली रखी। उन्होंने कहा, "मुझे पक्का नहीं पता, लेकिन अगर मौका मिला, तो मैं जरूर ऐसा करूंगा।

रेयर अ​र्थ उत्पादन पर बोले ट्रंप

ट्रम्प ने वैश्विक स्तर पर प्रमुख आपूर्तिकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा, "हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम 'रेयर अर्थ' (दुर्लभ खनिजों) का उत्पादन ऐसे स्तर पर कर रहे हैं, जो पहले कभी नहीं किया गया। हम 10 महीनों के भीतर उन्हें (अन्य आपूर्तिकर्ताओं को) पीछे छोड़ देंगे। हमें जिन भी चीजों की जरूरत है, वे 10 महीनों में हमारे पास होंगी। हम 'रेयर अर्थ' का बड़े पैमाने पर उत्पादन कर रहे हैं, और वे भी ऐसा ही कर रहे हैं। जापान भी ऐसा कर रहा है, भारत भी कर रहा है—हम सभी मिलकर यह काम कर रहे हैं।