अमेरिका से युद्ध की वजह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर रखा है, जबकि अमेरिकी नेवी ने दावा किया है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है और इससे गुज़रने के लिए अमेरिकी नेवी ने अन्य रास्ते भी सुझाए हैं, जिन्हें ईरान ने अवैध घोषित कर रखा है। ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर-जनरल मोहम्मद अकरमिनिया (Mohammad Akraminia) ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका, ईरान की प्रस्तावित सभी 7 शर्तें नहीं मान लेता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट को नहीं खोला जाएगा। इसके साथ ही अकरमिनिया ने सभी कमर्शियल जहाजों को चेतावनी दी कि इस रणनीतिक जलमार्ग को पार करने के लिए अमेरिकी बताए गए फर्जी रास्तों के झांसे में न आएं, क्योंकि इन रास्तों में ईरानी सेना ने समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं।