30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड, बिहार, यूपी, और एमपी में मानसून फिर सक्रिय, 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इस बीच मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 20 Aug 2022, 9:57 AM IST

Weather update

Weather update

देश में बारिश का दौर जारी है। दूसरे चरण में मानसून की कई शहरों में अच्छी बारिश हो रही है। इस साल कई राज्यों में अनुमान से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है तो दूसरी तरफ आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। इसके लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव अब उड़ीसा सहित पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

ओडिशा के 17 जिलो में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा भारी बारिश होने की संभावना है। ओडिशा के 17 जिलों में शुक्रवार को बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में दो दिनों तक गरज चमक के साथ बिजली गिरने व भारी बारिश के आसार।

यह भी पढ़ें- आंधी के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना, जाने कैसा रहेगा शनिवार का मौसम

उत्तराखंड और झारखंड में बारिश का दौर
झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जगह हवाएं चलने की संभावना है तो कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहेंगे। वहीं, 20 अगस्‍त को उत्‍तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे लेकर दो दिन का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के पांच संभागों में दो दिन होगी भारी बारिश, सावधान रहिए

इन राज्यों में बारिश के आसार
स्काईमेट वेदर के मुताबिक पश्चिम बंगाल, झारखंड ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 20 या 21 अगस्त से दिल्ली पंजाब और हरियाणा सहित पहाड़ों पर भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। सौराष्ट्र और कच्छ और 20.21 अगस्त को कोंकण और गोवा में भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 20 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी है।