राष्ट्रीय

Mumbai Airport पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे विमान को धकेलने वाले वाहन में लगी आग, देखें वीडियो

Mumbai Airport देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई । यहां मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। राहत की बात यह रही कि इस में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Jan 10, 2022 / 03:48 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुंबई एयरपोर्ट ( Mumbai Airport ) पर बड़ा हदसा टल गया है। दरअसल यात्रियों से भरी फ्लाइट को पुशबैक देने वाले वाहन (ट्रैक्टर) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ये ट्रैक्टर धूं-धूं कर जलने लगा। आग की लपटें देखकर एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। फ्लाइट में बैठे यात्री में भी दहशत फैल गई। ये हादसा मुंबई एयरपोर्ट के V26R स्टैंड पर हुआ। वाहन को मुंबई से जामनगर जाने वाली फ्लाइट को पुशबैक देना था। फिलहाल वाहन में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है।
मुंबई एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एयर इंडिया की फ्लाइट AIC-647 मुंबई जामनगर को पुशबैक देने वाले वाहन में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस दौरान विमान पर 85 लोग सवार थे। हादसे की खबर लगते ही एयरपोर्ट पर अफरा तफरी मच गई। ट्रैक्टर में आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि आग का धुआं किस कदर निकल रहा है।

यह भी पढ़ेँः शीतलहर और घने कोहरे की वजह से कई प्लेन डाइवर्ट पांच विमान हुए लेट, यात्री परेशान
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सभी यात्री सुरक्षित


हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को जल्दी से बुझाया। राहगत की बात यह रही कि इस दौरान फ्लाइट को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान ने 12.04 बजे उड़ान भरी।
यह भी पढ़ेँः इटली से अमृतसर आई एयर इंडिया की फ्लाइट में 182 में से 100 पेसेंजर कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि ये ट्रैक्टर विमान को पुश बैक यानी धकेलने का काम करता है। इसे एयर इंडिया की फ्लाइट को पुशबैक करने के लिए लगाया गया था। ये ट्रैक्टर विमान के काफी पास में खड़ा था, उसी दौरान अचानक इसमें आग लग गई। खास बात यह है कि आग कैसे लगी, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना अपने आप में नए तरह की है, हालांकि फायर ब्रिगेड ने यह आग को बुझा दी है और इस हादसे में किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
फिहलाल फ्लाइट अपने गंतव्य स्थान यानी जामनगर के लिए निकल चुकी है, और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी है।

Home / National News / Mumbai Airport पर टला बड़ा हादसा, यात्रियों से भरे विमान को धकेलने वाले वाहन में लगी आग, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.