scriptLok Sabha Elections 2024 : गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भगवा का दामन | Lok Sabha Elections 2024: Big blow to Gujarat Congress, two veteran leaders join BJP | Patrika News
राष्ट्रीय

Lok Sabha Elections 2024 : गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भगवा का दामन

Gujarat Congress : लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राठवा और उनके बेटे संग्राम राठवा समर्थकों के एक समूह के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

Feb 27, 2024 / 05:08 pm

Shaitan Prajapat

narayan_rathva55.jpg

Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के कई विधायक और मंत्रियों का अपनी पार्टी से मोह भंग हो गया है। एक के बाद एक कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस का एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण राठवा और उनके बेटे संग्राम राठवा समर्थकों के एक समूह के साथ बीजेपी में शामिल हो गए है। नारायण राठवा का राज्यसभा कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। गुजरात बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने पार्टी मुख्यालय में राठवा के अलावा अन्य को भगवा स्कार्फ और टोपी देकर पार्टी में उनका स्‍वागत किया।

लगातार पांच बार सांसद रह चुके नारायण राठवा

भगवा पार्टी का दामन थामने वाले नारायण राठवा पांच बार सांसद रह चुके हैं। उनका राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल में खत्‍म होने वाला है। नारायण राठवा 2004 में छोटा उदयपुर लोकसभा सीट से जीते थे। इस सीट से ही वह लगातार पांच बार सांसद रहे हैं। राठवा 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

10,500 कार्यकर्ता भी बीजेपी में हुए शामिल

वहीं, राठवा के बेटे संग्राम सिंह ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में छोटा उदयपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाई थी। वरिष्ठ नेता नारायण राठवा के साथ 10,500 कार्यकर्ता भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। भाजपा में राठवा के शामिल होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्‍हें लोकसभा चुनाव में उतार सकती है।

Hindi News/ National News / Lok Sabha Elections 2024 : गुजरात कांग्रेस को बड़ा झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा भगवा का दामन

ट्रेंडिंग वीडियो