
5-day work week for banks: बैंकों में काम करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बहुत जल्द बैंकों में सप्ताह में सिर्फ 5 दिन ही काम करना होगा। बैंक कर्मचारी यूनियनों के गठबंधन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का आग्रह किया है। प्रस्ताव में आश्वासन दिया गया है कि ग्राहकों के लिए बैंकिंग घंटों या कर्मचारियों और अधिकारियों के कुल कामकाजी घंटों में कोई कमी नहीं होगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस वित्त मंत्री और सरकार द्वारा उनकी मांगों पर अनुकूल विचार के लिए आभार व्यक्त करता है। वे बैंक यूनियनों और आईबीए के बीच समझौता ज्ञापन द्वारा सुगम बातचीत के समय पर निष्कर्ष को स्वीकार करते हैं।
RBI और LIC में फाइव डे वर्किंग पहले से लागू
एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनियन ने वित्त मंत्री से इस मामले की समीक्षा करने और भारतीय बैंक संघ को तदनुसार निर्देश देने का अनुरोध किया है। बैंक कर्मचारी संघ ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आरबीआई और एलआईसी में पांच दिवसीय सप्ताह पहले से ही लागू है।
महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद
वर्तमान में बैंक प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहता है यानी ग्राहकों के लिए कामकाज नहीं करते है। साल 2015 में हुए एक समझौते में निर्धारित किया गया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि 2015 के समझौते के दौरान शेष शनिवारों को छुट्टियों के रूप में घोषित करने की मांग पर विचार करने पर सहमति व्यक्त की गई थी। एक बाद बैंक कर्मियों के लिए वेतन संशोधन और सेवा शर्तों में वृद्धि के संबंध में 7 दिसंबर, 2023 को भारतीय बैंक संघ और बैंक यूनियनों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने जताया आधार
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस का कहना है कि आप उस बढ़ते तनाव से अच्छी तरह परिचित हैं जिसके तहत बैंकों में कार्यबल अपना काम कर रहे हैं। इसलिए उचित होगा कि शेष शनिवारों को भी अवकाश घोषित किया जाए। हम इस मामले पर विचार करने और आईबीए को इस संबंध में आगे बढ़ने की सलाह देने के लिए आपको धन्यवाद देंगे।
Updated on:
26 Feb 2024, 4:30 PM IST
Published on:
26 Feb 2024, 4:30 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.