
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी। (फोटो- X/Omar Abdullah)
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान की शादी के बाद जश्न का सिलसिला जारी है। नई दिल्ली में शनिवार को दोनों ने पोस्ट-वलीमा समारोह मनाया।
इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में नवविवाहित जोड़े ने जमकर डांस किया। इस बीच, समारोह में उस पल ने सभी लोगों का ध्यान खींचा, जब उमर और निधि अपने मेहमानों के साथ डांस फ्लोर पर उतर आए।
इस निजी समारोह में राजनीति और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़े कुछ खास चेहरे भी शामिल हुए। उमर अब्दुल्ला के पिता और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी इस जश्न का हिस्सा बने।
नई दिल्ली में आयोजित पोस्ट-वलीमा समारोह में शादी के बाद की खुशी साफ नजर आई। उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने औपचारिकताओं से दूर होकर परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताया। दोनों ने मेहमानों के साथ डांस किया और इस खास दिन को यादगार बनाया। समारोह में मौजूद लोगों के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिला।
इस समारोह में उमर अब्दुल्ला के पिता डॉ. फारूक अब्दुल्ला के अलावा सलमा सागर, सांसद गुरविंदर सिंह ओबेरॉय, जिन्हें शम्मी ओबेरॉय के नाम से भी जाना जाता है और मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी भी शामिल हुए।
करीबी लोगों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ उमर और निधि ने शादी के बाद के इन पलों का आनंद लिया।
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी 30 अक्टूबर को हुई थी। इसके अगले दिन यानी 31 अक्टूबर को दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की जानकारी साझा की। शादी की खबर सामने आते ही राजनीतिक और पत्रकारिता जगत में इसकी चर्चा शुरू हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से जुड़े कार्यक्रम श्रीनगर और नई दिल्ली में आयोजित किए गए थे। इनमें परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों ने हिस्सा लिया था।
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के रिश्ते को लेकर पिछले कई सालों से चर्चाएं होती रही थीं। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने निजी जीवन को लेकर ज्यादा बातें नहीं की थीं। अब शादी की खबर यह साफ हो गया कि पहले दोनों को लेकर जो अटकलें थीं, वह सही थीं।
Updated on:
1 Nov 2026, 7:38 AM IST
Published on:
1 Nov 2026, 7:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.