31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदीप पुरी की संपत्ति से लेकर कांग्रेस के विरोध तक, राज्यसभा नामांकन की पूरी कहानी

हरदीप सिंह पुरी के राज्यसभा चुनावी हलफनामे में करोड़ों की संपत्ति का ब्योरा सामने आया। जानिए पत्नी लक्ष्मी पुरी की संपत्ति, स्विट्जरलैंड की प्रॉपर्टी और आय में बढ़ोतरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 1 Nov 2026, 1:00 AM IST

Hardeep Singh Puri

हरदीप सिंह पुरी (फोटो-ANI)

Hardeep Singh Puri: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को मध्यप्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने तीन सेट में नामांकन पत्र जमा किए। पहले सेट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित 10 वरिष्ठ मंत्री और विधायक प्रस्तावक बने। सभी नेता एक साथ विधानसभा पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन जमा कराया।

नामांकन के साथ दिए हलफनामे में पुरी दंपती की कुल चल-अचल संपत्ति 83.23 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। खास बात यह है कि पत्नी लक्ष्मी पुरी के नाम पति से ज्यादा संपत्ति है। उनके पास 43.27 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जबकि हरदीप पुरी की संपत्ति करीब 20 करोड़ रुपए है। लक्ष्मी पुरी की संपत्ति में भारत में करीब 9 करोड़ और स्विट्जरलैंड में 34.27 करोड़ रुपए (30 लाख स्विस फ्रैंक) की प्रॉपर्टी शामिल है।

19.96 करोड़ की अचल संपत्ति

लफनामे के अनुसार, दंपती के पास 19.96 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इसमें हरदीप पुरी की 6.54 करोड़ और पत्नी की 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति शामिल है। अमरीका में 2.90 लाख डॉलर की संपत्ति भी दर्ज है, जिसका मूल्य 2.75 करोड़ रुपए से अधिक है।

पत्नी की आय 11 गुना बढ़ी


पिछले पांच साल में लक्ष्मी पुरी की सालाना आय 15.39 लाख रुपए से बढ़कर 1.69 करोड़ रुपए से अधिक हो गई। वहीं हरदीप पुरी की आय 63.26 लाख से बढ़कर 75.57 लाख रुपए हुई। आय के स्रोतों में वेतन, पेंशन, संपत्ति का किराया और बैंक ब्याज शामिल हैं।

कांग्रेस का विरोध, उमंग सिंघार का सवाल

एपस्टीन फाइल्स में पुरी का नाम सामने आने के मुद्दे पर विरोध की तैयारी कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि पुरी ने छिपते-छिपाते नामांकन दाखिल किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मंत्री का दामन साफ है तो उन्हें डर किस बात का है?