31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘चेहरा चमकाने नहीं, शिक्षकों को किए वादे पूरे करने आया हूं’- बृजवासी ने BJP में शामिल होने का कारण बताया

Bihar MLC Election: निर्दलीय एमएलसी बंशीधर बृजवासी भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा में शामिल होने का कारण बताया है कि वे राजनीति करने नहीं बल्कि शिक्षकों के काम करने आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 31 Oct 2026, 9:48 PM IST

Bihar MLC election News

भाजपा में शामिल होते बंशीधर बृजवासी और डॉ. राहुल राज (फोटो-X post/ @NeerajRanjanX)

Banshidhar Brijwasi Join BJP: बिहार में हाल ही में संपन्न हुए विधानपरिषद चुनावों के परिणाम आने के बाद दो नवनिर्वाचित निर्दलीय एमएलसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। शामिल होने के बाद तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए बंशीधर बृजवासी ने भाजपा में शामिल होने का कारण बताया है। उनका कहना है कि वे राजनीति में चेहरा चमकाने नहीं, बल्कि शिक्षकों से किए गए वादे पूरे कराने आए हैं।

'अकेले रहकर कुछ नहीं कर सकते थे'

बृजवासी ने कहा कि वे शिक्षकों के मुद्दों को लेकर चुनाव जीते थे। ऐसे में मौजूदा हालात में अकेला निर्दलीय रहकर वे कुछ खास नहीं कर पाते। विधानपरिषद में शोर तो मचा सकते थे, लेकिन शिक्षकों का हित पूरा नहीं हो सकते थे। उन्होंने कहा कि चिल्लाकर भाषण देना और चेहरा चमकाना आसान है, पर जो वादा करके आए हैं, उसे इस तरह पूरा नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री से हुई बातचीत

बृजवासी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उन्हें हमेशा छोटे भाई की तरह मानते रहे हैं। जब वे शिक्षक संगठन चलाते थे, तब भी मुख्यमंत्री उन्हें बुलाकर बात करते थे। चुनाव जीतने के बाद भी मुख्यमंत्री ने बुलाकर पूछा कि वे क्या चाहते हैं। बृजवासी ने जवाब दिया कि अगर सरकार शिक्षकों के हित पूरे करती है, तो उनका उद्देश्य पूरा होगा।

सरकार से मिला भरोसा

बृजवासी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि शिक्षकों के मुद्दों पर उन्हें अधिकारियों के साथ बैठाया जाएगा, ताकि वे खुद बैठकर काम करा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार इन मुद्दों पर गंभीरता से साथ है। इसी भरोसे पर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। साथ ही बोले कि आवाज उठाना हमारी प्रकृति है और आवाज उठाते रहेंगे।

राहुल राज भी भाजपा में शामिल

एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद सारण शिक्षक क्षेत्र से जीते डॉ. राहुल राज फिर से भाजपा में शामिल हुए। टिकट न मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिसके कारण भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित किया था। राहुल राज ने इसे घर वापसी मानने से इनकार किया। इस तरह दो निर्दलीय एमएलसी भाजपा के साथ आ गए हैं।