31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ahmedabad Murder: पत्नी की हत्या कर पति ने साले के बेटे को फोन कर बोला- मेहराजबानु को मार दिया, आकर ले जाओ

Wife Murder: अहमदाबाद के वटवा इलाके में घरेलू विवाद के चलते 68 वर्षीय पति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद रिश्तेदार को फोन कर हत्या की जानकारी दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 31 Oct 2026, 9:33 PM IST

Ahmedabad Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

Ahmedabad Crime: वटवा इलाके में दो साल से चल रहे घरेलू विवाद का शनिवार को खूनी अंत हो गया। 68 वर्षीय पति ने अपनी 60 वर्षीय पत्नी को घर से घसीटकर लॉबी में लाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने खुद फोन कर अपने भतीजे को हत्या की जानकारी दी। वटवा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

छोटी-छोटी बातों पर विवाद

पुलिस के अनुसार वटवा स्थित वसंत गजेंद्र गडकर नगर (चार मंजिला) में महमूदभाई मोहम्मदभाई भाटी (68) अपनी पत्नी मेहराजबानु (60) के साथ रहते थे। महमूदभाई सेवानिवृत्त हैं। दंपती के बीच पिछले दो साल से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। आरोप है कि महमूदभाई पत्नी के साथ मारपीट भी करते थे। शनिवार को भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान गुस्से में आए महमूदभाई ने पत्नी के साथ मारपीट की और उन्हें घर से घसीटकर बाहर लॉबी में ले आए।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

वहां उन्होंने धारदार चाकू से मेहराजबानु के दोनों हाथों और दाहिनी तरफ शरीर में कई वार किए। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। उनके शरीर से काफी खून बह गया। घटना की जानकारी मिलने पर पास में रहने वाले उनके बेटे आसिफभाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने मां को खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें मणिनगर स्थित एलजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी महमूदभाई ने शाहिबाग की सरकारी कॉलोनी में रहने वाले अपने साले इकबालभाई शेख के बेटे शहनवाज को फोन किया। उसने फोन पर कहा कि उसने मेहराजबानु की हत्या कर दी है और आकर उन्हें ले जाए। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों ने वटवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महमूदभाई भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।