चेन्नई। तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में एक पिता पर अपनी 14 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, बेटी के एक युवक से संपर्क रखने को लेकर पिता और उसके बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान पिता ने कथित रूप से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।