31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत से रिश्ते पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे, अमेरिकी राजदूत का बड़ा बयान, ट्रेड डील को लेकर दी अपडेट

India US Trade Deal : भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिकी संबंधों को अब तक के सबसे मजबूत दौर में बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता अपनी फिनिश लाइन पर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 31 Oct 2026, 7:27 PM IST

India America Partnership

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत से व्यापार के तय किए लक्ष्य , Photo Source@ANI

India US Relations: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, अन्य वैश्विक नेताओं के साथ जॉर्जिया के अटलांटा में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित G20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के रिश्तों को शानदार बताया है। उनका कहना है कि दवा, आईटी और सेना, हर क्षेत्र में दोनों देश पहले से ज्यादा गहराई और मजबूती के साथ काम कर रहे हैं।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर उन्होंने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता काफी समय से अंतिम चरण में है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे।

हर क्षेत्र में है भारत-अमेरिका की साझेदारी

सर्जियो गोर के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच हर क्षेत्र में पहले से ऊंचे स्तर पर काम हो रहा है। उन्होंने फार्मा, आईटी और सैन्य अभ्यास का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि भारत किसी भी अन्य देश की तुलना में अमेरिका के साथ सबसे अधिक सैन्य अभ्यास करता है।

उन्होंने बताया कि अभी साथ ही हमने 'तरंग शक्ति' अभ्यास पूरा किया है, जिसमें पहली बार F-35 विमानों को शामिल किया गया था। साथ ही युद्ध अभ्यास में हमारे 500 सैनिक शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगले महीने एक और दिलचस्प सैन्य अभ्यास होने की संभावना है।

ट्रेड डील पर क्या बोले?

ट्रेड डील को लेकर सर्जियो गोर ने कहा कि व्यापार समझौता काफी समय से अंतिम चरण में है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि यूरोपीय संघ के साथ भारत की ट्रेड डील में करीब 20 साल लगे थे, जबकि अमेरिका को बातचीत करते हुए सिर्फ एक साल से कुछ ज्यादा हुआ है।

G20 मियामी समिट की तैयारी

सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि दोनो देशों के नेता सर्वोच्च स्तर पर जुड़े रहें। विदेश मंत्री मार्को रुबियो छह महीने में दो बार भारत आ चुके हैं और गोर को उम्मीद है कि वे अगले साल फिर आएंगे। उनकी यात्रा का फोकस व्यापारिक कूटनीति और ऊर्जा पर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि G20 से पहले कुछ बहुत रोमांचक नतीजों की उम्मीद है, जिन पर पर्दे के पीछे तेजी से काम चल रहा है।

अटलांटा में तीसरी बैठक

अटलांटा में क्वाड विदेश मंत्रियों की होने वाली बैठक पर गोर ने कहा कि अमेरिका के लिए क्वाड बेहद अहम है। भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ नियमित संवाद जरूरी है। मंत्री स्तर की यह तीसरी बैठक है। पहली दिल्ली में, दूसरी मनीला में और अब अटलांटा में हुई।