इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब पायलट को लगता है कि मौजूदा परिस्थितियों में विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए दोबारा एप्रोच करना बेहतर होगा। इसके पीछे मौसम, दृश्यता, रनवे की स्थिति, एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश या अन्य ऑपरेशनल कारण हो सकते हैं। हालांकि, इस मामले में गो-अराउंड किए जाने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सूरत एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल और ग्राउंड स्टाफ सतर्क हो गए। संबंधित टीमों ने आपसी तालमेल के साथ निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया।