29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi Nursery Admission: 1 मार्च से दिल्ली के स्कूलों में शुरू होगा एडमिशन, प्रदेश के लिए जरूर हैं ये दस्तावेज

Delhi Nursery Admission: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नर्सरी केजी और पहली में दाखिले को लेकर आवेदन प्रक्रिया एक मार्च से शुरू होने जा रहा है। एडमिशन प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 23 Feb 2024, 10:14 PM IST

kv_nursery_admission.jpg

Delhi Nursery Admission: देश की राजधानी दिल्ली के सर्वोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नर्सरी, केजी और पहली में प्रदेश को लेकर आवेदन प्रक्रिया अगले महीने की पहली तारीख यानी एक मार्च से शुरू होने जा रही है। दाखिले की यह प्रक्रिया 15 दिन तक चलेगी। जो अभिभावक अपने बच्चे का प्रदेश कराने के लिए संबंधित स्कूल या उनके प्रधानाचार्य से संपर्क कर सकते हैं। निदेशालय ने एक आदेश जारी कर कहा है कि जो परिजन अपने बच्चे का दाखिला कराना चाहते हैं उनके लिए प्रधानाचार्य स्कूल के समय के दौरान आवेदन फार्म उपलब्ध कराएंगे। इसके अलावा स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड के पास भी आवेदन फॉर्म प्राप्त करे सकेंगे।

त्रुटि के लिए 19 मार्च को जारी होगी सूची

निदेशालय द्वारा निर्देशों के अनुसार, केवल दिल्ली के रहने वाले ही इन स्कूलों में आवेदन करने योग्य हैं। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो स्कूल 19 मार्च को इसकी सूची जारी करेगा। अभिभावक 19 व 20 मार्च को स्कूल पहुंचकर आवेदन फार्म में ठीक कर सकते हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन समिति की उपस्थिति में 21 मार्च को ड्रा निकाला जाएगा। इसके अगले दिन 22 मार्च को स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर चयनित विद्यार्थियों की सूची जारी होगी।

एक अप्रैल तक चलेगी एडमिशन प्रक्रिया

जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, 23 मार्च से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होगी और एक अप्रैल तक चलेगी। कोई सीट खाली रह जाती है तो दो अप्रैल को लेेकर छह अप्रैल तक सीट भर सकते है। यदि दिव्यांग व अनाथ विद्यार्थियों के पास दाखिले से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं है तो स्कूल उनका दाखिला लेने से इनकार नहीं कर सकेगा।

जरूरी दस्तावेज

- फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र

यह भी पढ़ें- बड़ी साजिश की तैयारी! पालम एयरपोर्ट से फर्जी विंग कमांडर गिरफ्तार, पुलिस-एजेंसियां कर रहीं पूछताछ


यह भी पढ़ें- जिनके अपने होश ठिकाने नहीं, वो मेरी काशी के बच्चों को कह रहे हैं नशेड़ी : पीएम मोदी

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग