
दिल्ली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए पालम वायुसेना स्टेशन में प्रवेश करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने पहचान पत्र मांगा। दस्तावेज न दिखा पाने के बाद उसे पकड़ लिया। बाद में एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। यह घटना 21 फरवरी की शाम की है जब एयरफोर्स स्टेशन के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को पकड़ा। बताया जा रहा है। वह अनधिकृत प्रवेश की कोशिश कर रहा था। घुसपैठिया एक सुरक्षा परिधि को तोड़ने में कामयाब रहा, लेकिन सुरक्षा की दूसरी परत तक पहुंचने पर वायुसेना कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
एयर फोर्स डेंटल हॉस्पिटल में कराना चाहता था इलाज
वायुसेना कर्मियों ने घुसपैठिये को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी की पहचान दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मलकगंज निवासी 39 वर्षीय विनायक चड्डा के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के दौरान चड्डा के पास से पांच फर्जी पहचान दस्तावेज मिले। पूछताछ के दौरान, धोखेबाज़ ने दावा किया कि वह एयर फ़ोर्स डेंटल हॉस्पिटल में इलाज कराना चाहता था, इसलिए उसने नकली पहचान का उपयोग करके पहुंच प्राप्त करने का प्रयास किया।
पुलिस-एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
वायुसेना के अधिकारियों ने उसकी जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोपी इन दस्तावेजों का इस्तेमाल देश विरोधी काम के लिए करता है। सूत्रों की माने तो आरोपी रैकी करने के लिए परिसर में घुसने का प्रयास कर रहा था। गंभीर आरोपों के पास अब दिल्ली पुलिस सहित केन्द्रीय जांच एजेंसियां आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- Congress-AAP Alliance: दिल्ली में केजरीवाल-कांग्रेस में समझौता, जल्द होगा सीट बंटवारे का ऐलान
यह भी पढ़ें- KSRTC की चलती बस बनी आग का गोला, ड्राइवर ने ऐसे बचाई 44 यात्रियों की जान
Published on:
23 Feb 2024, 5:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.