नई दिल्लीPublished: Jun 03, 2023 08:01:43 pm
Shaitan Prajapat
Odisha Train Accident: बालासोर से घायल को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल ले रही बस का एक्सीडेंट हो गया। बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में पिकअप वैन और बस में टक्कर हो गई। इसके बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
Odisha Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को हुए दो ट्रेन और एक मालगाड़ी हादसे में अब तक 288 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल है। इन घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में जगह नहीं मिलने के कारण लोगों को पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में इलाज के लिए भेजा जा रहा है। घायल यात्रियों को ले जा रही एक बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि यह एक्सीडेंट बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर जिले में हुआ है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया है।