30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Omicron के खतरे के बीच तेलंगाना के मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट, 43 स्टूडेंट मिले पॉजिटिव

Omicron Variant के खतरे के बीच देश से एक और डराने वाली खबर सामने आई है। दक्षिण राज्य तेलंगाना के एक मेडिकल कॉलेज में एक साथ 43 स्टूडेंट्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है। दरअसल ये पहला मामला नहीं है जब कॉलेज के इतने स्टूडेंट्स एक साथ संक्रमित पाए गए हैं। बीते एक हफ्ते में तीसरी घटना है जहां एक साथ कॉलेज के स्टूडेंट्स में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 6 Dec 2021, 10:45 AM IST

43 Student Found Corona Positive In Telangana

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus In India ) से जंग के बीच अब इसका अब तक का सबसे खतरनाक वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। लगातार देशभर में इस वैरिएंट को लेकर मामले सामने आ रहे हैं। अब तक पांच राज्यों में ओमिक्रॉन अपने पैर पसार चुका है। ओमिक्रॉन के इस बढ़ते खतरे के बीच देश के दक्षिण राज्य तेलंगान ( Telangana ) से डराने वाली खबर सामने आई है। तेलंगाना के मेडिकल कॉलेज में कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां एक साथ 43 स्टूडेंट्स पॉजिटिव पाए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज ( Medical College ) में एक साथ इतने सारे छात्रों के संक्रमित पाए जाने हड़कंप मच गया। दरअसल कोरोना मामले कम होने के बाद देशभर के राज्यों में स्कूल-कॉलेज खोले गए, लेकिन अब कई इलाकों से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को संक्रमित होने की खबरें सामने आ रही हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत में तेजी से पैर पसार रहा Omicron, 4 दिन में पांच राज्यों से 21 मामले आए सामने, दोनों डोज लेने वाले भी संक्रमित

देश के दक्षिण राज्य तेलंगाना से डराने वाली खबर सामने आई है। यहां के बोम्‍मकल में स्थित चालमेडा आनंदराव इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के 43 स्‍टूडेंट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

यह जानकारी करीमनगर के डिस्ट्रिक्‍ट मेडिकल हेल्‍थ ऑफिसर ने दी है। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक औऱ आंध्रप्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में स्‍कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के कोरोना से संक्रमित पाए जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं।

खास बात यह है कि देश में चार दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 21 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में भारत में ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस बढ़ते खतरे के बीच बड़ी संख्या में बच्चों का संक्रमित पाया जाना चिंता बढ़ाने वाला है।

बता दें कि हाल में कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के करीब 182 लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी।

संक्रमित होने वालों में ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। दरअसल ये संक्रमण फैलने के पीछे सबसे बड़ा कारण कॉलेज की ओर से आयोजित किया गया एक कार्यक्रम बताया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले ज्यादातर बच्चों में कोरोना सकारात्म पाया गया। हालांकि इसके बाद प्रशासन सकते में आया और तुरंत एक्शन लेते हुए कॉलेज का छात्रावास सील कर दिया गया।

यह भी पढ़ेँः भारत में Omicron Variant का एक और केस आया सामने, साउथ अफ्रीका से इस राज्य में लौटा संक्रमित शख्स

इस कार्यक्रम में कुछ छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए थे, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी माता-पिता को भी जांच कराने के लिए कहा था।

इसके अलावा ओडिशा में भुवनेश्वर से लगभग 60 किलोमीटर दूर ढेंकनाल कस्बे के कुंजकांता में स्थित सैकरूपा आवासीय कॉलेज में 53 छात्रों के संक्रमित पाए गए थे। यहां भी बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया था। हालांकि प्रशासन ने मुस्तैदी से कड़े कदम उठाते हुए संपर्क में आने वालों की भी जांच शुरू कर दी थी। वहीं निगम प्रशासन ने इसे अनिश्चिकाल के लिए सील कर दिया था।