30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में Omicron Variant का एक और केस आया सामने, साउथ अफ्रीका से इस राज्य में लौटा संक्रमित शख्स

Omicron Variant के एक और मामले ने देश में दस्तक दे दी है। कर्नाटक के बाद अब अफ्रीकी देश से गुजरात के जामनगर आए शख्स में कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट की पुष्टि हुई है। ये शख्स 28 नवंबर को गुजरात पहुंचा था, जिसके बाद इसकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसे पुणे लैब भेजा गया। शनिवार को इसकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन संक्रमण की पुष्टि हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Dec 2021, 4:03 PM IST

Omicron Variant

नई दिल्ली। दुनियाभर के साथ-साथ अब भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) का खतरा बढ़ रहा है। देश में इस घातक वैरिएंट के एक और केस ने दस्तक दी है। कर्नाटक के बाद अब गुजरात में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मामला सामने आया है। साउथ अफ्रीका से गुजरात ( Gujarat ) के जामनगर ( Jaamnagar ) पहुंचे शख्स में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये शख्स दो दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटा था। एयरपोर्ट पर जांच में पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद इस मरीज के नमूने को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था।

कर्नाटक में दो लोगों के ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए जाने के बाद भारत में एक और केस सामने आया है। इस केस के सामने आने के बाद भारत में ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ेँः Omicron Variant: पांच साल से कम उम्र के बच्चों के भी शिकार बना रहा ओमिक्रॉन, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

साउथ अफ्रीका से गुजरात के जामनगर पहुंचे एक शख्स में कोरोना के सबसे खतरनाक वैरिएंट की पुष्टि ने राज्य सरकार के साथ केंद्र की भी चिंता बढ़ा दी है।

28 नवंबर को ये शख्स गुजरात पहुंचा था, टेस्ट के दौरान ये कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद इसके सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को सामने आई। रिपोर्ट में शख्स के ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हो गई है।

पुणे लैब भेजा गया था सैंपल
इस शख्स की आरटी-पीसीआर यानी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट पुणे लैब भेजा गया था। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिस शख्स में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है वो जिम्बाब्वे निवासी है।

अब तक का तीसरा केस, आगे और खतरा
भारत में इस शख्स की पुष्टि के बाद ये देश की तीसरा ओमिक्रॉन केस है। हालांकि अभी केस और बढ़ने के आसार बने हुए हैं। दरअसल कर्नाटक में 10 मरीज लापता हैं, जिनका फोन भी बंद है। माना जा रहा है कि इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट का संक्रमण हो सकता है।

इसके अलावा दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में 12 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट अब तक सामने नहीं आई है। हो सकता है इनमें से कोई नया केस सामने आ जाए।

यह भी पढ़ेँः दिल्ली में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री! LNJP में 12 संदिग्ध मरीजों के भर्ती होने के बाद मचा हड़कंप

वहीं महाराष्ट्र में अब तक जोखिम वाले देशों से आए विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए। ऐसे में इनकी रिपोर्ट आने पर भी ओमिक्रॉन के नए केस सामने आ सकते हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में 30 लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे तक 2,821 यात्री हाई रिस्क देशों से मुंबई आए हैं। इनमें से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग