
PM Narendra Modi Gujarat Visit
PM Narendra Modi Gujarat Visit: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। बनास डेयरी से जुड़ी महिलाएं हाथों में ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ के पोस्टर लेकर पहुंचीं, तो किसानों और पशुपालकों के लिए सभा स्थल पर कुर्सियों की जगह खाट बिछाने की व्यवस्था ने सबका ध्यान खींचा। इस दौरे में प्रधानमंत्री ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुपालन, किसान कल्याण और शहरी परिवहन से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं को आगे बढ़ाने वाले हैं।
अब बात बनास डेयरी की महिलाओं की उनके पोस्टर ने सबका ध्यान खींच लिया। मोदी की गुजरात यात्रा के पहले ही दिन, बनासकांठा में उनका स्वागत कुछ हटकर हुआ। कार्यक्रम शुरू होने से पहले महिलाएं अपने हाथों में ‘मोदी कहीं नहीं जाएगा’ लिखा पोस्टर लेकर पहुंच गईं। वीडियो भी वायरल हो गए, और इस अंदाज की वजह से आयोजन चर्चा में आ गया।
दौरा दो दिनों का है, शुरुआत बनासकांठा से हुई है। यहां पर भारी तादाद में किसान और पशुपालक सभा में जुट रहे हैं। ग्रामीण माहौल को ध्यान में रखते हुए इस बार किसानों और पशुपालकों के लिए कुर्सियों की जगह खाट लगाई गई है कुछ अलग, कुछ देसी।
अब अगर पशुपालन और डेयरी की बात करें तो मोदी बनास डेयरी में बने ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ भी जाएंगे। डेयरी परिसर में रोड शो और जनसभा भी होगी। इस रिसर्च सेंटर की बात करें यहां पशु नस्ल सुधार और प्रजनन संबंधी रिसर्च पर जोर दिया जा रहा है। इससे वैज्ञानिक क्षमताएं बढ़ेंगी, और किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।
गुजरात में डेयरी उद्योग का रोल बहुत बड़ा है। बनास डेयरी जैसी सहकारी संस्थाओं ने दूध उत्पादन और मार्केटिंग में किसानों और पशुपालकों को संगठित किया है। रिसर्च सेंटर के फायदे सिर्फ लैब तक नहीं रुकते, आगे किसानों की आय और दूध उत्पादन दोनों में इजाफा होगा।
दौरे का खास हिस्सा है कि किसान उत्सव दिवस पर मोदी पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी करेंगे। करीब 19,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे। योजना के तहत देश के पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं। आपको बता दें कि पैसा तीन किस्तों में सीधा खाते में आता है । ये पैसा खेती के खर्च में ये पैसा किसानों को राहत देता है।
शहरी परिवहन की बात करें तो मोदी अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A और 2B का शिलान्यास भी करेंगे। नए विस्तार से मेट्रो अहमदाबाद एयरपोर्ट और गिफ्ट सिटी तक जाएगी। इससे शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की पहुंच बढ़ेगी, और बिज़नेस सेंटरों तक जाना आसान हो जाएगा।
दौरे में प्रधानमंत्री 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। कई प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित भी किए जाएंगे। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, पशुपालन और शहर में ट्रांसपोर्ट का ढांचा मजबूत करना इस यात्रा का फोकस है।
बनासकांठा कार्यक्रम के बाद, दौरे के अगले चरणों में भी विकास की योजनाएं शामिल हैं। इस यात्रा के बहाने किसानों की मदद, पशुपालन में रिसर्च और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के विस्तार के साथ-साथ राजनीतिक संदेशों पर भी सबकी नजरें हैं।
Updated on:
30 Oct 2026, 12:13 PM IST
Published on:
30 Oct 2026, 10:45 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.