30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम में 20 बांग्लादेशी गिरफ्तार: 17 हजार देकर पार किया था बॉर्डर, चेन्नई जाने की थी तैयारी

असम के धुबरी जिले में जोगमाया फेरी घाट पर पुलिस ने 20 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 38 लोगों के असम पहुंचने की सूचना थी और कथित तौर पर उनकी योजना चेन्नई जाने की थी। सीमा पार कराने के लिए प्रति व्यक्ति 15,000 से 17,000 रुपये वसूले जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गुवाहाटी

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 30 Oct 2026, 1:11 PM IST

Bangladeshi Nationals Arrested in Assam

असम में 20 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार (फ़ोटो- वीडियो ग्रैब - IANS/X)

Bangladeshi Nationals Arrested in Assam: असम के सीमावर्ती जिले धुबरी में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से हो रही अवैध घुसपैठ के एक रैकेट का पर्दाफाश किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर धुबरी पुलिस ने जोगमाया फेरी घाट पर छापेमारी की और 20 से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि 38 लोगों का एक समूह नदी के रास्तों और बॉर्डर के रास्तों का इस्तेमाल करके अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था। बताया जा रहा है की ये सभी तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई आने की फिराक में थे।

प्रति व्यक्ति 15 से 17 हजार रुपये लेकर सीमा पार कराने का खेल

मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के अनुसार, इस नेटवर्क के पीछे मानव तस्करों का एक संगठित गिरोह है, जो बॉर्डर के दोनों ओर और भारतीय क्षेत्र के भीतर सक्रिय है। पकड़े गए घुसपैठियों ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि तस्करों ने उन्हें अवैध रूप से भारत में लाने के लिए प्रति व्यक्ति 15,000 से 17,000 रुपये लिए थे। पुलिस अब इन पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है। साथ ही इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने इन लोगों को बॉर्डर पार कराया, फिर वहां से फेरी घाट तक पहुंचाने और आगे की यात्रा की व्यवस्था करने में मदद की थी।

चेन्नई जा रहा था 38 लोगों का ग्रुप

पुलिस का कहना है कि कुल 38 बांग्लादेशी नागरिक हाल ही में असम सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। जोगमाया फेरी घाट से उन्हें आगे ब्रह्मपुत्र नदी के रास्ते या रेल नेटवर्क का इस्तेमाल कर राज्य के बाहर ले जाने की योजना थी ताकि वे आसानी से चेन्नई पहुंच सकें।

फरार लोगों की तलाश जारी

धुबरी जिला पुलिस पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चला रही है, जिसमें फेरी घाटों, बस टर्मिनलों और रेलवे स्टेशनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पकड़े गए विदेशी नागरिकों के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।