30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अप्रेल-मई में उद्धव या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे, मंत्री नितेश राणे का दावा, बोले- 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही रहेंगे मुख्यमंत्री

Nitesh Rane: मंत्री नितेश राणे ने दावा किया है कि अप्रेल-मई में उद्धव ठाकरे या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे और राज ठाकरे को नाराज नहीं किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:33 PM IST

Uddhav Thackeray Aaditya Thackeray

उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे। फाइल फोटो- पत्रिका

Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र की राजनीति में ठाकरे परिवार को लेकर मंत्री नितेश राणे के बयान से नई चर्चा शुरू हो गई है। राणे ने दावा किया है कि अप्रेल-मई में उद्धव ठाकरे या आदित्य ठाकरे जेल में होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहेंगे और राज ठाकरे को भाजपा कभी नाराज नहीं करेगी। शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता रवींद्र धंगेकर ने हाल ही में बयान दिया था कि राज्य के हित में एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे एक साथ आ सकते हैं।

'केंद्र सरकार और मजबूत होगी'

उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नितेश राणे ने कहा कि उनके वरिष्ठ नेताओं ने इस बयान पर ध्यान दिया है। अब वे ही इस बारे में फैसला करेंगे। हम उनके फैसले का इंतजार करेंगे। राणे ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मजबूत होगी। 2029 में बड़े बहुमत और ताकत के साथ सरकार वापस आएगी। महाराष्ट्र में भी देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार मजबूत हो रही है। उन्होंने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी अब तक कोई भविष्यवाणी सही नहीं हुई है। राणे ने तंज कसते हुए कहा कि शायद उन्होंने अपने मालिक की तारीख अप्रेल में तय कर रखी है।

समुद्र किनारे होर्डिंग को लेकर भी दिया बयान

मुंबई के समुद्र किनारे होर्डिंग लगाने के मुद्दे पर राणे ने कहा कि वहां केवल चार स्थानों पर होर्डिंग लगेंगे, 20 जगहों पर नहीं। समुद्र में हर तरफ होर्डिंग लगाए जाने की बात गलत तरीके से फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मुंबई में पर्यटन और विकास को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। वे खुद भी मुंबईकर हैं और शहर की छवि खराब नहीं होने देंगे। सरकार पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

उद्धव ठाकरे पर भी साधा निशाना

नितेश राणे ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वे फोटोग्राफी करते रहते तो कई बातें टल सकती थीं। इससे बालासाहेब ठाकरे की पार्टी पर भी दाग नहीं लगता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठाकरे बंधुओं को जो सलाह दी है, उन्हें उस पर ध्यान देना चाहिए। इससे उनका भविष्य बेहतर हो सकता है। राणे ने राज ठाकरे को लेकर कहा कि हमने उन्हें कभी नाराज नहीं किया और आगे भी ऐसा नहीं करेंगे। उन्होंने दोहराया कि 2029 तक देवेंद्र फडणवीस ही मुख्यमंत्री रहेंगे। फडणवीस महाराष्ट्र का गौरव और स्वाभिमान हैं।

एक मंच पर दिखे थे तीनों नेता

दरअसल, मुंबई में प्रशांत कुलकर्णी की ओर से संपादित पुस्तक के विमोचन समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे एक साथ नजर आए थे। इस मुलाकात की राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा हुई। कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा था कि राज ठाकरे अच्छे कार्टूनिस्ट हैं और उद्धव ठाकरे अच्छे फोटोग्राफर हैं, जबकि वे खुद अच्छे राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें राजनीति ही समझ आती है और वे राजनीति ही करेंगे। इसलिए ठाकरे बंधुओं को अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय