30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनंत सिंह को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हमें धोखा देकर गए थे तो सरकार अच्छी थी, अब खराब हो गई

Anant Singh Bail Cancelled: अनंत सिंह की जमानत रद्द होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि अब उनके लिए सरकार खराब हो गई। जब वे हमारी पार्टी को छोड़कर गए थे तो सरकार उनके लिए अच्छी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:08 PM IST

Tejashwi Yadav News

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (फोटो- IANS)

Bihar Politics: अनंत सिंह की जमानत रद्द होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीरज कुमार और अनंत सिंह पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे अब अनंत सिंह को लेकर क्या ही कह सकते हैं। जहां तक अनंत सिंह की बात है, चाहे उनकी पत्नी हों या वे खुद, वे हमेशा यही आरोप लगाते थे कि सरकार ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाया है।

जब उन्होंने हमें धोखा दिया और वापस सरकार के पाले में चले गए, तब उन्हें यही सरकार अच्छी लगने लगी। अब जब उन्हें वापस जेल जाना पड़ रहा है, तो सरकार बुरी हो गई है।

नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

अनंत सिंह के साथ तेजस्वी यादव ने नीरज कुमार पर भी निशाना साधा। नीरज कुमार को चीजें बहुत जल्दी समझ आ गईं। जब उनके अपने हितों की बात आई, तो वे अनंत सिंह को जेल भेजने के लिए याचिकाकर्ता बन गए। फिर भी, जब वे सब अपनी पार्टी में एक साथ थे, तब नीरज कुमार चुप रहे। ऐसा दोहरा रवैया क्यों। क्या तब अनंत सिंह अपराधी नहीं थे।

अनंत सिंह की जमानत रद्द

इससे पहले आज सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा झटका देते हुए पटना हाईकोर्ट द्वारा दी गई उनकी जमानत को रद्द कर दिया था। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पष्ट कहा कि हत्या जैसे गंभीर मामलों को केवल राजनीतिक विवाद बताकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने अनंत सिंह को 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है और पुलिस को चार महीने के भीतर अपनी जांच पूरी करने को कहा है।

फैसले के बाद नीरज पर लगाए गंभीर आरोप

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अनंत सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे अदालत के आदेश का पूरा सम्मान करते हुए तय समय पर सरेंडर करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनको पूरा भरोसा है कि न्यायपालिका से उन्हें दोबारा जमानत मिल जाएगी।

इसके साथ ही अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हीं के कहने पर इस हत्याकांड में उनका नाम जोड़ा गया था। अनंत सिंह के अनुसार, जब वे छह महीने से जमानत पर बाहर थे, तब नीरज कुमार इस मामले को लेकर दिल्ली पहुंचे थे, जिसकी जानकारी उन्हें काफी समय बाद मिली।