30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर अनंत सिंह बोले-सरेंडर करूंगा, नीरज कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

Anant Singh Bail Cancelled : सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की जमानत रद्द कर 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। इस पर अनंत सिंह ने सरेंडर करने की बात कही और नीरज कुमार पर उन्हें फंसाने व हत्या की साजिश रचने के गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 30 Oct 2026, 1:39 PM IST

MLA Anant Singh

MLA Anant Singh (Photo-ANI)

Anant Singh Bail Cancelled : पटना। दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए सरेंडर करेंगे। साथ ही भरोसा जताया कि उन्हें दोबारा जमानत मिल जाएगी। अनंत सिंह ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

साथ ही अनंत सिंह ने नवनिर्वाचित जदयू एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनका नाम नीरज कुमार ने ही शामिल करवाया था। अनंत सिंह ने कहा कि जब वह जमानत पर जेल से बाहर थे और करीब छह महीने बीत चुके थे, तब नीरज कुमार इस मामले को लेकर दिल्ली पहुंचे। उन्हें इसकी जानकारी काफी बाद में मिली।

बोले- बिना नोटिस दिए पर्दे के पीछे हुई कार्रवाई

अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में मामला ले जाने से पहले उन्हें कोई नोटिस या अन्य सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई पर्दे के पीछे की गई। जब उन्हें रिपोर्ट मिली, तब चुनाव चल रहा था। इसके बाद उन्होंने खुलकर नीरज कुमार का विरोध किया।

पार्टी का नहीं, नीरज कुमार का किया था विरोध

उन्होंने कहा कि पार्टी का दावा है कि मैंने उनका विरोध किया, लेकिन यह सच नहीं है। मैंने पार्टी का विरोध नहीं किया, बल्कि नीरज कुमार का विरोध किया था। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस पूरे मामले के पीछे सरकार का हाथ है। यह सब नीरज कुमार की करतूत थी।

नीरज पर हत्या की साजिश रचने का आरोप

अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दुलारचंद यादव की हत्या की साजिश नीरज कुमार ने ही रची थी। उन्होंने कहा कि ताकि इस मामले में उन्हें फंसाकर जेल भेजा गया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द कर दी है। शीर्ष अदालत ने उन्हें 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है।