30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclonic Arnab Impact: ओडिशा में भूस्खलन से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 9 महीने का मासूम भी शामिल

ओडिशा के कंधमाल जिले के डांगेसी गांव में भूस्खलन से 9 महीने के बच्चे समेत एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 30 Oct 2026, 7:12 PM IST

Odisha news

ओडिशा में चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर (फोटो-X/@Devesh81403955)

Odisha Landslide News: ओडिशा के कंधमाल जिले में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन ने एक परिवार को उजाड़ दिया। रायकीया ब्लॉक के डांगेसी गांव में हुए इस हादसे में 9 महीने के बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे के माता-पिता भी शामिल हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने मलबे में फंसे दो अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रभावित इलाके में राहत और बचाव कार्य जारी है।

मंत्री ने घटनास्थल का किया दौरा


हादसे की जानकारी मिलने के बाद पंचायती राज मंत्री और कंधमाल जिले के प्रभारी रबी नारायण नायक ने रायकीया के भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा किया। उन्होंने मौके पर चल रहे बचाव अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है।

भारी बारिश से ओडिशा के कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित


ओडिशा के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण हालात बिगड़े हुए हैं। बारिश की वजह से कुछ इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। इससे सामान्य जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। कंधमाल में हुआ यह हादसा बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने मौजूद खतरे को एक बार फिर सामने लाता है।

Cyclonic Storm Arnab: चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर


चक्रवाती तूफान अर्नब के कारण ओडिशा के कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ है। हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने गुरुवार (29 अक्टूबर 2026) को बाढ़ प्रभावित गंजाम समेत 9 जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए। इसके लिए विभिन्न आपदा प्रबंधन एजेंसियों की 300 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इन टीमों को प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय