30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री! LNJP में 12 संदिग्ध मरीजों के भर्ती होने के बाद मचा हड़कंप

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली से भी डराने वाली खबर सामने आई है। यहां 4 नए मामले सामने आए। कल तक यानी गुरुवार को ये संख्या 8 थी। अब कुल 12 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट है या नहीं इसको लेकर अभी पुष्टी नहीं हुई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 3 Dec 2021, 4:46 PM IST

Omicron Variant

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से जंग के बीच नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ( Omicron Variant ) ने सबकी मुश्किल बढ़ा दी है। दुनियाभर के साथ-साथ अब भारत में इसकी दस्तक ने हड़कंप मचा दिया है। देश के दक्षिण राज्य कर्नाटक ( Karnataka ) में दो मामले सामने आने के बाद अब राजधानी दिल्ली से भी बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन वैरिएंट की एंट्री की शंका जताई जा रही है।

दरअसल दिल्ली के बड़े अस्पतालों में से एक LNJP अस्पताल में अबतक विदेश यात्रा से लौटे कुल 12 लोगों को भर्ती कराया गया है। इस संदिग्ध मरीजों में ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि अब तक अस्पताल प्रशासन की ओर से पुष्टी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ेंः Omicron Variant: ICMR ने बताया कोरोना के नए वैरिएंट से जंग में कौनसा टीका ज्यादा असरदार!

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली से भी डराने वाली खबर सामने आई है। यहां 4 नए मामले सामने आए। कल तक यानी गुरुवार को ये संख्या 8 थी। अब कुल 12 मरीज कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें ओमिक्रॉन वैरिएंट है या नहीं इसको लेकर अभी पुष्टी नहीं हुई है, लेकिन जब तक अस्पताल की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आता, ये आंकड़ा डरा रहा है।

शुक्रवार को सामने आए 4 नए मरीजों में से 2 की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव और दो में कोरोना के लक्षण हैं। इन दोनों का टेस्ट कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इन सभी 4 के सैंपलों को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा। इससे पहले पिछले 8 सैंपल पहले ही जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जा चुके हैं।

शुक्रवार को जिन चार नए मरीजों को जानकारी मिली है, उनमें से दो यूनाइटेड किंगडम से हैं, जबकि 1 फ्रांस से और 1 नीदरलैंड से सामने आए हैं।

बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने हाल में लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP ) को Corona के नए वैरिएंट से पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों के इलाज के लिए समर्पित किया है।

यही वजह है कि अब तक मिले 12 संदिग्ध मरीजों को यहां भर्ती कराए जाने के बाद ये आशंका बढ़ गई है कि ये सभी मरीज ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित हैं।

अस्पताल को ऐसे मरीजों को क्वारंटीन करने और उनका इलाज करने के लिए वार्ड चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ेंः Omicron Variant: भारत में ओमिक्रॉन के दो मामले, संपर्क में आने वाले 5 संक्रमित

इन राज्यों से भी आ रही खबरें
कर्नाटक में दो ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस मिलने के अलावा अन्य राज्यों से विदेशी यात्रियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरों ने थोड़ी चिंता बढ़ा दी है। राजस्थान के जयपुर से भी शुक्रवार को एक ही परिवार को पांच लोग कोरोना से संक्रमित मिले है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं महाराष्ट्र से 9 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग