scriptपीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या घटी, अगली किस्त में दिखेगा असर | pm kisan samman nidhi yojana news beneficiaries dwindling government added 34 lakh farmers in special drive new installment coming soon know reason | Patrika News
राष्ट्रीय

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या घटी, अगली किस्त में दिखेगा असर

पीएम किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

Dec 28, 2023 / 03:27 pm

Paritosh Shahi

pm_kisan.jpg

नवंबर में नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद इस योजना की लाभार्थियों की संख्या में ऐतिहासिक गिरावट आई है। साल 2022 के अप्रैल-जुलाई महीने में यह संख्या जहां 10.47 करोड़ पर थी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें गिरावट आई और संख्या 8.12 करोड़ हो गई। बता दें कि इससे अगली किस्त पर भी असर पड़ सकता है। सरकार ने भरपाई के लिए संकल्प यात्रा निकाल 34 लाख लोगों को जोड़ा। सरकार द्वारा चलाई जा रही यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य उन किसानों तक पहुंच है, जिन्हें इसका लाभ नहीं मिला है। संकल्प यात्रा के कारण योजना से जुड़ने वाले नए किसानों में सबसे अधिक यूपी से 8.50 लाख लोग हैं।

 

एक साल में 20 प्रतिशत गिरावट

नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा जुलाई 2022 तक पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या के बारे में जो जानकारी दी गई थी, जिसमें कहा गया कि इसमें एक साल के भीतर संख्या में 20% की कमी आई है। इस साल 15 नवंबर को भारत संकल्प यात्रा में 34 लाख लाभार्थियों को जोड़ा गया था। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक – 8.50 लाख, इसके बाद राजस्थान से 2.39 लाख, मणिपुर से 2.27 लाख, झारखंड से 2.2 लाख और महाराष्ट्र से 1.89 लाख किसान जुड़े हैं।

लिस्ट से बाहर होने की हो सकती है ये वजहें

पिछले कई किस्तों में भूलेखों के सत्यापन के दौरान बहुत से लोगों का नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया गया था। ऐसी स्थिति इस बार भी हो सकती है। इसके अलावा, ई-केवाईसी न करने से भी आप लाभार्थी सूची से बाहर हो सकते हैं।

किसान यहां कर सकते हैं समस्या का निवारण

पीएम किसान योजना से जुड़ी किसी भी समस्या को हल करने के लिए किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 (टोल फ्री) या 011-23381092 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Hindi News/ National News / पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या घटी, अगली किस्त में दिखेगा असर

ट्रेंडिंग वीडियो