राष्ट्रीय

भाजपा सांसदों को पीएम मोदी ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र बोले, मोटा अनाज खाएं और प्रचार करें

Year 2023 International Millets Year संसद भवन परिसर में मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों को स्वस्थ रहने का मंत्र बताया। उन्होंने कहाकि, मिलेट्स का प्रयोग करें। और इसका खूब प्रचार करें।

Dec 20, 2022 / 12:24 pm

Sanjay Kumar Srivastava

भाजपा सांसदों को पीएम मोदी ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र बोले, मोटा अनाज खाएं और प्रचार करें

संसद भवन परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के सभी सांसदों को स्वस्थ रहने का गूढ़ मंत्र दिया। पीएम मोदी ने कहाकि, मिलेट्स अर्थात मोटा अनाज खाने खाएं और लोगों को भी मोटा अनाज खाने के लिए प्रेरित करें। मिलेट्स के भोजन को जन आंदोलन बनाने की सलाह देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, इससे पोषण अभियान को बढ़ावा मिल सकता है। स्कूल-कॉलेजों में चर्चा और देशभर में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन कर इसे एक जनांदोलन बनाएं।
जी-20 मिलेट्स से बना खाना रखा जाएगा

मंगलवार को संसद भवन परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई नसीहत की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि, प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाने का विषय रखते हुए कहा कि मिलेट्स से पोषण अभियान को बढ़ावा दे सकते हैं। भारत में जी-20 की अध्यक्षता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए लाखों लोग भारत आएंगे और जहां भी संभव होगा उनके भोजन में कुछ मिलेट्स से बना खाना भी रखा जाएगा।
शारीरिक श्रम पर आधारित खेलों को बढ़ावा देने पर जोर

स्वस्थ रहने और लोगों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मोटे अनाज के साथ-साथ शारीरिक श्रम पर आधारित खेलों को भी ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने और लगातार सांसद खेल स्पर्धा आयोजित करने की भी सलाह दी। संसदीय दल की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी 20 को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया।
वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, मिलेट्स की मांग और स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से इसके विषय में जागरूकता के प्रसार के लिए अनेक कदम उठा रहा है। इन्ही कोशिशों के तहत कृषि मंत्रालय ने आज सांसदों को मिलेट्स यानी ज्वार, बाजरा, रागी जैसे पोषक मोटे अनाज से तैयार व्यंजनों के लंच पर आमंत्रित किया है।
यह भी पढ़े – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और पीएम मोदी से मांगा जवाब

यह भी पढ़े – असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, हमारी फौज बहादुर मगर चीन मामले में मोदी सरकार कमजोर

Hindi News / National News / भाजपा सांसदों को पीएम मोदी ने दिया स्वस्थ रहने का मंत्र बोले, मोटा अनाज खाएं और प्रचार करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.