scriptPM Modi Nitish Kumar: जदयू NDA का साथ बरकरार, मिलकर बनाएंगे सरकार, बिहार से आया ये मैसेज | PM Modi Nitish Kumar bihar elections results 2024 jdu bjp | Patrika News
राष्ट्रीय

PM Modi Nitish Kumar: जदयू NDA का साथ बरकरार, मिलकर बनाएंगे सरकार, बिहार से आया ये मैसेज

Bihar Election results : लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद से ही नीतीश कुमार को लेकर चर्चा हो रही थी कि क्या वो पलटी तो नहीं मारेंगे। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। JDU के पटना ऑफिस से साफ हो गया है कि नीतीश- पीएम मोदी के साथ हैं। जदयू NDA के साथ रहेगा और सरकार बनाएगा।

नई दिल्लीJun 05, 2024 / 08:11 am

Akash Sharma

Narendra Modi Nitish kumar
Nitish Kumar PM Modi: जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने चुनाव रिजल्ट आने के बाद कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन की राजनीति पर विश्वास जताया है। NDA  की ताकत के आगे INDIA गठबंधन पूरी तरह से धाराशायी हो गया। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के वोट ने झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति करने वाले को सबक सिखाने का काम किया है। लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA की मजबूत सरकार बनने जा रही है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए की जीत हमारे कार्यकर्ताओं के पसीने का प्रतिफल है। विगत 18 वर्षों में जो विकास के अभूतपूर्व काम हुए। उसके आधार पर जनता ने NDA को वोट दिया है। डबल इंजन की सरकार होने से आने वाले दिनों में बिहार के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी।
चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही नीतीश कुमार को लेकर खूब चर्चा हो रही थी कि क्या वो पलटी मार लेंगे या NDA के साथ ही टिके रहेंगे। हालांकि, अब नीतीश कुमार को सेकर तस्वीर क्लियर है। जदयू के पटना कार्यालय से आए मैसेज से साफ हो गया है कि नीतीश-मोदी एक साथ हैं। जदयू एनडीए के साथ बरकरार रहेगा और मिलकर सरकार बनाएगा।

Hindi News/ National News / PM Modi Nitish Kumar: जदयू NDA का साथ बरकरार, मिलकर बनाएंगे सरकार, बिहार से आया ये मैसेज

ट्रेंडिंग वीडियो