
राजधानी दिल्ली की जनता को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट की मेन टनल और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया। इस दौरान एक अजब ही नजारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री जब कॉरिडोर का निरीक्षण कर रहे थे उसी वक्त उनकी नजर वहां पड़े कचरे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने बिना कुछ सोचे उस कूड़े को उठाया। पीएम मोदी की इस दिल जीत लेने वाली तस्वीरों ने फिर से देश की जनता को स्वच्छ भारत का संदेश दिया है।
अपने इस कदम से पीएम ने एक बार फिर देश की जनता को बता दिया कि उनकी सरकार के 'स्वच्छ भारत मिशन' कार्यक्रम को व्यक्तिगत स्तर पर कैसे लागू किया जाना चाहिए। पहले भी कई मौकों पर पीएम मोगी सफाई को लेकर संदेश देते रहे हैं उन्होंने आगे बढ़कर इस दिशा में प्रयास भी किया है। स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन करने वाले प्रधानमंत्री आसपास के वातावरण को साफ रखने पर जोर देते हैं और इसका पालन भी करते हैं।
प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के उद्घाटन करने के बाद पीएम टनल में खुद मुआयना करने पहुंचे, जहां सड़क किनारे उनको रैपरनुमा कुछ कचरा पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने उसे तुरंत उठा लिया और आगे लेकर चल दिए। आगे उन्हें फिर एक खाली बोतल भी मिली, जिसे उन्होंने बाद में कूड़ेदान में जाकर फेंका।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर कहा, "आईटीपीओ सुरंग के उद्घाटन के दौरान भी, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कचरा उठाने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए इसे एक बिंदु बनाया।"
बता दें, स्वच्छ भारत मिशन पीएम मोदी के प्रमुख अभियानो में से एक रहा है। इसके जरिए उन्होंने देशवासियों को साफ-सफाई के प्रति जागरुक किया। 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के 145वीं जयंती पर पीएम मोदी ने इस अभियान को लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना ने जारी की अग्निपथ योजना की डिटेल, बताया 'अग्निवीरों' को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
वहीं बात करें प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट की तो इसे 923 करोड़ रुपए की लगात से बनाया गया है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का तोहफा मिला है। इतने कम समय में इस कॉरोडोर को तैयार करना आसान नहीं था। जिन सड़कों के आसपास यह कॉरिडोर बना है, वे सड़कें दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़कें हैं। इस सभी मुश्किलों के बीच कोरोना आ गया। लेकिन, यह नया भारत है। समस्याओं का समाधान भी करता है, नए संकल्प भी लेता है और उन संकल्पों को सिद्ध करने के लिए प्रयास भी करता है।"
यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर दागे 20 सवाल, RSS को भी लपेटा
Published on:
19 Jun 2022, 2:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.