भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) ने रविवार को अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती प्रणाली का पूरी डिटेल जारी की है। इस डिटेल के अनुसार चार साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों की वायुसेना की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी जो स्थायी वायुसैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं के अनुसार ही होगी। इस योजना के तहत अग्निवीरों को सैलरी के साथ हार्डशिप एलाउंस, यूनीफार्म एलाउंस, कैंटीन सुविधा और मेडिकल सुविधा भी मिलेगी। ये सुविधाएं एक रेगुलर सैनिक को मिलती हैं।