30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Security Breach: सीएम चन्नी ने कहा, पीएम की सुरक्षा में नहीं हुई कोई चूक, अफवाह ना फैलाएं बीजेपी और केंद्रीय मंत्री

PM Security Breach पंजाब दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले पर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना के दूसरे दिन एक बार फिर मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी दावा किया कि पीएम की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई। पंजाब पुलिस की इसमें कोई गलती नहीं बल्कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की विफलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 6 Jan 2022, 5:49 PM IST

PM Security Breach CM Charanjeet Channi denied any lapes of PM Security In Punjab

नई दिल्ली। पंजाब ( Punjab ) दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा ( PM Security Breach ) में चूक को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ( Charanjeet Channi ) ने कहा है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक नहीं हुई है। बीजेपी नेता जरा सी बात का बतंगड़ बना रहे हैं। गुरुवार को सीएम चन्नी ने कहा कि, इस मामलों को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री किसी भी तरह की कोई अफवाह ना फैलाएं।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मामले में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेताओं के बयानों के बीच अब मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने दोबारा बड़ा बयान दिया है। सीएम ने दावा किया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई चूक नहीं हुई है। उन्होंने बीजेपी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से किसी भी तरह की अफवाह ना फैलाने की बात कही है।

यह भी पढ़ेँः PM Security Breach: सुरक्षा चूक मामले पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, घटना पर जताई चिंता

पंजाब पुलिस की कोई गलती नहीं

सीएम चन्नी ने एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि, मैंने पीएम से बात करने का अनुरोध किया है। वे मेरे सम्माननीय हैं और मैं उनकी लंबी उम्र की दुआ करता हूं। पंजाब पुलिस की इसमें कोई गलती नहीं थी। एक छोटी बात का बतगंड़ बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेँः PM Security Breach: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला, CM चन्नी ने भी बनाई जांच कमेटी

केंद्रीय एजेंसियों की विफलता


सीएम चरणजीत ने पंजाब पुलिस का बचाव करते हुए कहा कि पीएम की सुरक्षा में चूक केंद्रीय एजेंसियों, इंटेलीजेंस ब्यूरो और एसपीजी की विफलता है। उन्होंने दावा किया कि आईबी के डायरेक्टर ने भी पीएम के दौरे के पहले सुरक्षा इंतजामों को लेकर अपनी संतुष्टि जाहिर की थी।

लेकिन सुबह अचानक 10-12 लोग पास के गांव से आकर सड़क पर बैठ गए थे, जिससे रुकावट आई। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में पीएम मोदी को आना था, वो वैसे भी बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में इसमें राज्य की पुलिस का कोई गलती नहीं है।

यही नहीं सीएम चन्नी ने कहा कि पीएम मोदी की रैली में 70 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन वहां सिर्फ 700 लोग ही आए। ऐसे में अपनी कमी को छिपाने के लिए बीजेपी नेता प्रदेश सरकार पर सुरक्षा के मुद्दे को लेकर ठीकरा फोड़ रहे हैं।