scriptश्रद्धा मर्डर केस के बीच एक अलग Love Story, लाइलाज बीमारी से ग्रसित प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने पूरी की अंतिम इच्छा | Prarthana Bora and Bitupan Love Story: Before Funeral of Girlfriend Lover Filled Vermilion Jaymala in Assam | Patrika News
राष्ट्रीय

श्रद्धा मर्डर केस के बीच एक अलग Love Story, लाइलाज बीमारी से ग्रसित प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने पूरी की अंतिम इच्छा

Prarthana Bora and Bitupan Love Story: श्रद्धा मर्डर केस के बीच असम की प्रार्थना बोरा और बिटुपन की प्रेम कहानी चर्चा में आई है। इन दोनों की प्रेम कहानी को जानकर लोग अंचभित हो रहे हैं। जानिए क्या है पूरी कहानी…
 

Nov 23, 2022 / 02:32 pm

Prabhanshu Ranjan

prarthana_bora_and_bitupan_love_story_2.jpg

Prarthana Bora and Bitupan Love Story: Before Funeral of Girlfriend Lover Filled Vermilion Jaymala in Assam

Prarthana Bora and Bitupan Love Story: श्रद्धा मर्डर केस को लेकर इन दिनों पूरे देश में उबाल है। लोग प्यार करने वाले संदेह की नजरों से देख रहे हैं। लेकिन इस बीच असम से प्रेम की एक ऐसी कहानी सामने आई है जो लोगों का दिल जीत रही है। असम की इस प्रेम कहानी में लाइजाज बीमारी से ग्रसित प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने जो किया उसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल असम में प्रेमिका की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले प्रेमी ने उसकी आखिरी ख्वाईश पूरी की। प्रेमी ने अंतिम संस्कार से पहले प्रेमिका की मांग भरी, उसे जयमाला पहनाया, फिर उसके शव के लिपटकर खूब रोया। इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इसे सच्चे प्रेम की अमर कहानी के रूप में परिभाषित कर रहे हैं।

 

123.jpg


प्यार की यह अनुठी कहानी असम के मोरीगांव जिले से सामने आई है। मोरीगांव के 27 वर्षीय बिटुपन तमुली चापरमुख 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा नामक लड़की से प्यार करते थे। इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में परिजनों को भी जानकारी थी। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन इसी बीच प्रार्थना बोरा के बारे में जानकारी मिली वो एक लाइजाज बीमारी से ग्रसित है। इस बात की जानकारी के बाद बिटुपन पहले तो टूट गए, लेकिन उन्होंने अंतिम समय तक अपनी प्रेमिका प्रार्थना की हर खुशी का ख्याल रखा।


बीते 18 नवंबर को प्रार्थना की मौत हो गई। जिसके बाद बिटुपन ने जो किया वह अपने आप में अनुठा है। प्रार्थना के अंतिम संस्कार से पहले बिटुपन ने सभी के सामने उसकी मांग भरी और आंखों में आंसू लिए शव से लिपट गया। इस दृश्य को देखने वाला वहां मौजूद हर एक व्यक्ति अपने आंसू नहीं रोक सका। प्रार्थना की मांग भरने और उसके बाद बिटुपन के उसके शव से लिपटकर रोने का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें – आयुषी ने दूसरी जाति में कर ली थी शादी, पिता ने दिल्ली में की हत्या, मथुरा में हाईवे पर फेंकी लाश

https://twitter.com/hashtag/ShraddhaWalkar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


लोग प्रार्थना और प्रेमी बिटुपन का प्यार की दुहाई दे रहे हैं। लगे हाथ आफताब ने श्रद्धा के साथ जो किया उसका भी जिक्र कर रहे हैं। प्रार्थना के भाई ने कहा, मेरी बहन बहुत भाग्यशाली थी कि उसे बिटुपन जैसा प्यार करने वाला साथी मिला। दोनों शादी करना चाहती थी। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। मुझे खुशी है कि उसने उसकी अंतिम इच्छा पूरी की।

Home / National News / श्रद्धा मर्डर केस के बीच एक अलग Love Story, लाइलाज बीमारी से ग्रसित प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने पूरी की अंतिम इच्छा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो