scriptBharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, स्वामीनाथन को दिया भारत रत्न सम्मान, कल आडवाणी को मिलेगा | President Draupadi murmu Given Bharat Ratna PV Narsimha Rao Chaudhary Charan Singh Karpuri Thakur MS Swaminathan | Patrika News
राष्ट्रीय

Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, स्वामीनाथन को दिया भारत रत्न सम्मान, कल आडवाणी को मिलेगा

Bharat Ratna Award : भारत की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया।

नई दिल्लीMar 30, 2024 / 03:40 pm

Anand Mani Tripathi

president_draupadi_murmu_given_bharat_ratna_pv_narsimha_rao_chaudhary_charan_singh_karpuri_thakur_ms_swaminathan_.png

Bharat Ratna Award: भारत की राजधानी नई दिल्ली में शनिवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 4 शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर भी शामिल हैं।

कुल सात मिनट के समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की तरफ से उनके पुत्र पीवी प्रभाकर ने, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तरफ से उनके पौत्र जयंत चौधरी और कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन की तरफ से उनकी पुत्री डॉ.नित्या राव ने सम्मान ग्रहण किया। स्वामीनाथन को भारत में ‘हरित क्रांति’ लाने के लिए जाना जाता है।

बिहार के जननायक के रूप विख्यात रहे पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की तरफ से उनके पुत्र रामनाथ ठाकुर ने सम्मान ग्रहण किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 23 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती से एक दिन पहले उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जय शंकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 


भारतीय जनता पार्टी की नींव के पुरोधा लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न का सम्मान उनके घर पर दिया जाएगा। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 31 मार्च को उनके घर पधारेंगी और वह देश के पूर्व गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित करेंगी।

 


प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत सम्मान दिया गया है। 2024 पांच शख्सियत को यह सम्मान दिया जा रहा है। इसके साथ ही देश में यह सम्मान पाने वालों की संख्या 53 हो जाएगी।

 

 

 

 

president_draupadi_murmu_given_bharat_ratna_pv_narsimha_rao_chaudhary_charan_singh_karpuri_thakur_.png
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1773946945532235948?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / National News / Bharat Ratna: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर, स्वामीनाथन को दिया भारत रत्न सम्मान, कल आडवाणी को मिलेगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो