script6 रुपए की लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पुलिस कांस्टेबल, मां के कहने पर यहां आजमाई थी किस्मत | Punjab Constable Become Millionaire After buying 6 Rupees Lottery | Patrika News
राष्ट्रीय

6 रुपए की लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पुलिस कांस्टेबल, मां के कहने पर यहां आजमाई थी किस्मत

पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल की किस्मत रातों-रात चमकी। मात्र छह रुपए की टिकट पर उसने एक करोड़ की लॉटरी जीती। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले इस कांस्टेबल के एक करोड़ की लॉटरी जीतने के बाद परिवार खुशे से फूले नहीं समा रहा है।

Aug 08, 2022 / 11:47 am

Prabhanshu Ranjan

photo_6305447552207663536_x.jpg

Punjab Constable Become Millionaire After buying 6 Rupees Lottery

One Crore Lottery: किसकी किस्मत कब चमक जाएगी, यह कोई कह नहीं सकता। इसका एक नायाब उदाहरण पंजाब से सामने आया है। जहां ड्यूटी से लौटते समय मां के कहने पर मात्र छह रुपए की लॉटरी खरीदने वाले एक कॉस्टेबल ने एक करोड़ का इनाम जीता। रातों-रात एक झटके में करोड़पति बनने से कॉस्टेबल के परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। उक्त जवान बार-बार अपनी मां को नमन कर रहा है।

एक करोड़ की लॉटरी जीतने वाले पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। कुलदीप मूलरूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं। लेकिन पंजाब पुलिस में नौकरी क कारण पंजाब में रहते हैं। कुलदीप ने बताया हमलोग बेहद साधारण परिवार से है। कांस्टेबल की नौकरी से परिवार का खर्चा चलता है। मां के कहने पर छह दिन पहले एक लॉटरी खरीदी थी, जिसमें से एक लॉटरी टिकट पर एक करोड़ का इनाम फंसा।

कुलदीप को 4 महीने पर पहले 6 हजार की लॉटरी लगी थी-
कुलदीप सिंह ने बताया कि मां बलजिंदर कौर ने 6 महीने पहले एक दिन अचानक से उससे लॉटरी खरीदने के लिए कहा था। मां को पूरा विश्वास था कि उसकी लॉटरी जरूर निकलेगी। मां के बार-बार कहने पर उसने 6 महीने पहले ही लॉटरी का टिकट खरीदना शुरू किया। 4 महीने पहले उसे 6 हजार रुपये की लॉटरी
निकली। अब एक करोड़ की लॉटरी निकली है।

केरल में आ चुका ऐसा मामला, घर बेचने से पहले निकली थी लॉटरी-
कांस्टेबल कुलदीप ने आगे बताया कि फिरोजपुर से लुधियाना आते समय वो लॉटरी टिकट खरीदा करते थे। बीते 2 अगस्त को उन्होंने नागालैंड स्टेट लॉटरीज के 25 टिकट खरीदे जिनकी कीमत 6 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से 150 रुपये थी। इसी 25 टिकट में एक टिकट पर एक करोड़ की निकली।

यह भी पढ़ेंः 50 लाख का कर्ज चुकाने के लिए घर बेचने जा रहा था शख्स, तभी लगी एक करोड़ की लॉटरी

बता दें कि नागालैंड स्टेट लॉटरीज का रोज दिन में तीन बार ड्रॉ निकलता है। ये ड्रॉ सुबह 8 बजे, दोपहर 1 बजे और रात 8 बजे निकलता है। इससे पहले ऐसा ही एक मामला केरल से सामने आया था। जहां कर्ज चुकाने के लिए घर बेचने का मन बना रहे एक शख्स की एक करोड़ की लॉटरी निकली थी।

Home / National News / 6 रुपए की लॉटरी टिकट से करोड़पति बना पुलिस कांस्टेबल, मां के कहने पर यहां आजमाई थी किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो